IPL 2025 Start Date: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से आईपीएल 2025 एक सप्ताह के लिए सस्पेंड हो चुका है। लेकिन अब बीसीसीआई ने इसे फिर से शुरू करने पर भी काम चालू कर दिया है। इसको लेकर अब बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां बीसीसीआई रविवार को इसका पूरा शेड्यूल जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि इसका फाइनल मुकाबला अब 25 मई को नहीं, बल्कि 30 मई को खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा अब कब खेलेंगे इंटरनेशनल मैच, फैंस को करना होगा लंबा इंतजार
लीग में बचे हैं 16 मैच
‘इंडियन एक्सप्रेस’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई इस लीग को फिर से शुरू करने के लिए समयसीमा तय करने से पहले केंद्र सरकार और सभी स्टेकहोल्डर्स से राय लेगा। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया के अनुसार, बोर्ड लीग के रोडमैप को तैयार करने के लिए मीटिंग करने से पहले अगले 48 घंटे इनपुट इकट्ठा करने में बिताएगा। लीग में इस समय चार प्लेऑफ सहित 16 मैच बचे हैं।
9 मई को स्थगित हुआ था आईपीएल
बीसीसीआई ने शुक्रवार 9 मई को लीग को स्थगित करने की घोषणा की, क्योंकि उसे धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द करना पड़ा। क्रिकबज ने यह भी बताया कि बीसीसीआई आईपीएल सीजन को मई में ही पूरा करना चाहता है। वह बचे हुए 16 मैचों को पूरा करने के लिए 12-14 दिनों की विंडो की तलाश कर रहा है, भले ही शेड्यूल में कुछ अतिरिक्त डबल हेडर की जरूरत हो। अगर बीसीसीआई को पूरे देश में लीग को आयोजित करने के लिए भारत सरकार से मंज़ूरी नहीं मिलती है, तो बचे हुए मैच बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में खेले जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 का जारी होगा नया शेड्यूल, अब 25 मई नहीं इस तारीख को होगा फाइनल
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
6 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
15 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
26 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
59 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines