BCCI को लगा बड़ा झटका; इस खास शख्स ने छोड़ा अपना पद, बुमराह-शमी का करियर बचाने में रहा है बड़ा हाथ

Nitin Patel: होली के दिन BCCI को बड़ा झटका लगा है क्योंकि बोर्ड के स्पोर्ट्स साइंस विंग के प्रमुख नितिन पटेल जल्द ही पद छोड़ने वाले हैं।

BeFunky-collage - 2025-03-14T212944.197

Nitin Patel: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बड़ा झटका लगा है। स्पोर्ट्स साइंस विंग के प्रमुख नितिन पटेल इस महीने के अंत तक अपने पद से इस्तीफा देंगे। पटेल इससे पहले भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के फिजियो रह चुके हैं। अब BCCI जल्द ही उनके स्थान पर नए फिजियो की तलाश करेगा।

विज्ञापन

नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं नितिन

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक नितिन पटेल फिलहाल अपना नोटिस पीरियड पूरा कर रहे हैं। उनका तीन साल का कार्यकाल अप्रैल 2022 में शुरू हुआ था, जो अब समाप्त होने वाला है। अपने कार्यकाल के दौरान पटेल कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल रहे थे, जिनमें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों के रिहैब और वर्क लोड मैनेजमेंट शामिल था। उन्होंने जसप्रीत बुमराह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और कई अन्य खिलाड़ियों के रिहैबिलिटेशन में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन

शमी की वापसी में निभाई थी अहम भूमिका

उन्होंने मोहम्मद शमी की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वापसी के बाद शमी ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की जीत में अहम योगदान दिया। रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया है कि नितिन पटेल फिलहाल जसप्रीत बुमराह के रिहैब को देख रहे हैं। बुमराह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान चोटिल हो गए थे और तब से मैदान से बाहर हैं।

विज्ञापन

उनकी देखरेख में श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह की रिकवरी 2023 वनडे विश्व कप से पहले सफल रही। इस टूर्नामेंट में भारत अजेय रहते हुए फाइनल तक पहुंचा। श्रेयस अय्यर ने 530 रन बनाए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने 20 विकेट लेकर भारत की सफलता में अहम भूमिका निभाई।

सामने नहीं आया कारण

पटेल के पद छोड़ने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने कागजात जमा कर दिए हैं। जसप्रीत बुमराह अभी भी पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं, ऐसे में यह देखना बाकी है कि पटेल के जाने का उनकी रिकवरी पर कोई असर पड़ेगा या नहीं। दावा किया जा रहा है कि बुमराह आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के शुरुआती कुछ मैचों से भी बाहर रह सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ