BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ियों के लिए नए नियम लागू किए हैं. खिलाड़ियों की परेशानी अब बढ़ गई है. ये बदलाव फिटनेस टेस्ट को लेकर हुए हैं, जो पहले से अब कहीं ज्यादा सख्त हो गए हैं. आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया की खराब फील्डिंग की वजह से ये फैसला उठाया गया है. भारतीय टीम की फील्डिंग हाल ही में सवालों के कटघरे में नजर आई है, जिसके बाद बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है.
खिलाड़ियों की बढ़ गई चिंता
भारतीय खिलाड़ियों को अब एक की बजाय दो फिटनेस टेस्ट पास करने होंगे. ब्रोंको टेस्ट के साथ-साथ उन्हें 2 किलोमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी. नए प्रोटोकॉल के तहत अब खिलाड़ियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करना जरूरी हो गई है. बीसीसीआई सेंट्रल ऑफ एक्सिलेंस के मुताबिक इसके लिए 9 से 10 मिनट का समय निर्धारित किया गया है.
ब्रोंको टेस्ट में खिलाड़ियों को को 60 मीटर के कोर्स पर बार-बार शटल रन पूरा करना होता है, जिसमें उन्हें बिना किसी ब्रेक के कुल 1,200 मीटर की दूरी तय करनी होती है. इस टेस्ट के लिए पहले 6 मिनट का समय दिया जाता था. लेकिन अब इसे घटाकर 5 मिनट 15 सेकंड से 5 मिनट 20 सेकंड तक कर दिया गया है. इस टेस्ट के बाद 2 किलीमीटर की दौड़ भी पूरी करनी होगी.
बीसीसीआई अभी से ही भारतीय खिलाड़ियों की फिटनेस पहले से ज्यादा दुरुस्त करने का प्लान तैयार कर चुकी है, क्योंकि टीम को अगले साल वनडे विश्व कप 2027 में भी भाग लेना है.
क्या है ब्रोंको टेस्ट?
ब्रोंको टेस्ट में एक खिलाड़ी 20 मीटर दौड़कर वापस आना होता है. इसके बाद 40 मीटर दौड़कर वापस आना होता है. इसके बाद 60 मीटर तक दौड़कर वापस आना होता है. इस प्रकिया को 5 सेट में किया जाता है. इसके बाद 2 किलोमीटर की दौड़ अब शामिल कर दी गई है. जिसे 2 किलोमीटर टेस्ट के नाम से जाना जाता है.
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines