BCCI Naman Awards: 1 फरवरी को मुंबई में बीसीसीआई की ओर से नमन अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया है। इसके अलावा सरफराज खान और आर अश्विन को भी बीसीसीआई ने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
आर अश्विन को बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड मिला है, जबकि सरफराज खान को बेस्ट डेब्यू क्रिकेटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आर अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जबकि सरफराज खान ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मौके पर अर्धशतक भी जमाया था।
बुमराह ने किया है कमाल
जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर तेज गेंदबाज धुआंधार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाई हैं।
हाल ही में आईसीसी की ओर से जसप्रीत बुमराह को बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था। अब उन्हें बीसीसीआई ने भी नमन अवॉर्ड में खास सम्मान दिया है।
वहीं जसप्रीत बुमराह के अलावा सरफराज खान को भी बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया है। उन्होंने भी टेस्ट में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व किया है। अपने छोटे से टेस्ट करियर में सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में भारत के लिए मुश्किल परिस्थिति में शतक बनाया था। हालांकि स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सरफराज खान ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक जमाया था। उन्होंने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पहली पारी में वह शतक बनाने से चूक गए थे। स्टार खिलाड़ी रन आउट हो गया था।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
6 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
9 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines