Naman Awards: जसप्रीत बुमराह बने बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर, अश्विन- सरफराज की भी खुली किस्मत

BCCI Naman Awards: जसप्रीत बुमराह को बीसीसीआई ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड दिया है, जबकि सरफराज खान और आर अश्विन को भी बीसीसीआई ने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

BCCI Naman

BCCI Naman Awards: 1 फरवरी को मुंबई में बीसीसीआई की ओर से नमन अवॉर्ड का आयोजन किया जा रहा है। बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह को बेस्ट इंटरनेशनल क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड दिया है। इसके अलावा सरफराज खान और आर अश्विन को भी बीसीसीआई ने बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

विज्ञापन

आर अश्विन को बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड मिला है, जबकि सरफराज खान को बेस्ट डेब्यू क्रिकेटर के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। आर अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था,  जबकि सरफराज खान ने साल 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने इस मौके पर अर्धशतक भी जमाया था।

विज्ञापन

बुमराह ने किया है कमाल

जसप्रीत बुमराह ने भारत के लिए साल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में बतौर तेज गेंदबाज धुआंधार प्रदर्शन किया। दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए विरोधी टीम की धज्जियां उड़ाई हैं।

विज्ञापन

हाल ही में आईसीसी की ओर से जसप्रीत बुमराह को बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया था। अब उन्हें बीसीसीआई ने भी नमन अवॉर्ड में खास सम्मान दिया है।

विज्ञापन

वहीं जसप्रीत बुमराह के अलावा सरफराज खान को भी बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू क्रिकेटर का अवॉर्ड दिया है। उन्होंने भी टेस्ट में भारत का शानदार प्रतिनिधित्व किया है। अपने छोटे से टेस्ट करियर में सरफराज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट में भारत के लिए मुश्किल परिस्थिति में शतक बनाया था। हालांकि स्टार खिलाड़ी को ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इंग्लैंड के खिलाफ अपने डेब्यू टेस्ट मैच में सरफराज खान ने दोनों ही पारियों में अर्धशतक जमाया था। उन्होंने पहली पारी में 62 और दूसरी पारी में 68 रनों की नाबाद पारी खेली थी। पहली पारी में वह शतक बनाने से चूक गए थे। स्टार खिलाड़ी रन आउट हो गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ