Harshit Rana IND vs BAN 3rd T20: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला हैदराबाद में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। भारतीय टीम इस मुकाबले में एक बदलाव के साथ उतरी है। अर्शदीप सिंह की जगह पर रवि बिश्नोई को टीम में जगह दी गई है। हालांकि, युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है। तीसरे टी-20 में हर्षित का डेब्यू लगभग तय था, लेकिन किस्मत ने फास्ट बॉलर के साथ खेल कर दिया। दरअसल, बीसीसीआई ने अपने एक्स अकाउंट पर अपडेट देते हुए बताया कि हर्षित को वायरल इंफेक्शन हो गया है और इस वजह से उनको टीम में मौका नहीं मिला है। ट्वीट के अनुसार, हर्षित बीमार होने की वजह से टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं आए।
हर्षित के साथ हो गया खेल
भारतीय टीम टी-20 सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में यह माना जा रहा था कि हर्षित राणा को तीसरे टी-20 मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। हालांकि, हर्षित तीसरे टी-20 मैच से ठीक पहले बीमार हो गए। बीसीसीआई ने टॉस से ठीक पहले ट्वीट करते हुए बताया कि हर्षित वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ गए हैं और इस वजह से वह टीम के साथ स्टेडियम भी नहीं आए। बता दें कि आईपीएल 2024 में हर्षित का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेलते हुए शानदार रहा था। हर्षित ने केकेआर को चैंपियन बनाने में गेंद से अहम किरदार निभाया था।
एक बदलाव के साथ उतरी है भारतीय टीम
टीम इंडिया तीसरे टी-20 मुकाबले में एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में भारतीय टीम ने अर्शदीप सिंह को आराम देते हुए रवि बिश्नोई को टीम में मौका दिया है। अर्शदीप का प्रदर्शन पहले दो टी-20 मैचों में कमाल का रहा था। अर्शदीप ने पहले टी-20 में 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में वह एक विकेट निकालने में सफल रहे थे।
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
4 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
5 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
7 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines