Team India jersey sponsorship: ऑनलाइन गेमिंग संशोधन के बाद बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच डील खत्म हो गई थी। ऐसे में भारतीय टीम को बिना जर्सी स्पॉन्सरशिप के एशिया कप 2025 में उतरना पड़ा। बीसीसीआई ने नई जर्सी स्पॉन्सर के लिए टेंडर भी जारी कर दिया है। नई स्पॉन्सरशिप को लेकर बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट भी दिया है, जिसमें बताया गया है कि आखिर टीम इंडिया को नया जर्सी प्रायोजक कब तक मिलेगा? बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने इस सवाल का जवाब दिया है।
बीसीसीआई ने दिया बड़ा अपडेट
बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम के नई जर्सी प्रायोजक पर बड़ा अपडेट देते हुए कहा कि निविदा प्रक्रिया जारी कर दी गई है और इसमें कई बोलीदाता शामिल हैं। इसका अंतिम रूप देने के बाद हम आपको बताएंगे। मुझे लगता है कि इसे 15-20 दिनों में अंतिम रूप दे दिया जाएगा। अभी तक कोई नाम नहीं है। बहुत सारे बोलीदाता हैं। अंतिम निर्णय होने के बाद हम आपको बताएंगे।
टैक्स छूट पर भी आया बयान
बीसीसीआई को टैक्स छूट मिलने की आलोचना पर राजीव शुक्ला ने कहा कि बीसीसीआई एक कॉर्पोरेट कंपनी की तरह टैक्स चुकाता है। वह जीएसटी भी देता है। हमें सरकार की ओर से कोई छूट नहीं मिलती। हम हजारों करोड़ रुपये टैक्स देते हैं। राज्य संघ भी टैक्स देते हैं। और हम सरकार से एक रुपया भी अनुदान नहीं लेते। काफी प्रयास किए जा रहे हैं। बस एक ही चुनौती है कि स्टेडियम खचाखच भरा हो। महिलाओं को भी मैच देखने आना चाहिए। हम अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रहे हैं। वेतन भी बराबर है।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: अभिषेक शर्मा को 1 साल से था इंतजार, अब सूफियान मुकीम से होगा हिसाब बराबर
समय से पहले ही खत्म हो गई डील
बीसीसीआई और ड्रीम 11 के बीच साल 2023 में करार हुआ था, जो मार्च 2026 तक चलना था। लेकिन अगस्त 2025 में ही दोनों के बीच करार खत्म हो गया। दरअसल, ऑनलाइन गेमिंग संशोधन के बाद सभी बेटिंग ऐप्स ने यूजर्स से पैसे लेने बंद कर दिए। ऐसे में इन ऐप्स को तगड़ा नुकसान हुआ है।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK Live Streaming: सोनी के अलावा यहां भी देख सकते हैं मैच लाइव, जानें कितने बजे शुरू होगा मुकाबला?
संबंधित खबरें
भारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
36 mins agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
1 hr agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
2 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
3 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
10 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
10 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
11 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
11 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
12 hrs agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines