Rishabh Pant: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मैनचेस्टर में खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन चोटिल हो गए। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि पंत को आनन फानन में मैदान छोड़ना पड़ गया। पंत भारतीय टीम का साथ छोड़कर स्टेडियम से बाहर हुए। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस के जरिए अस्पताल ले जाया गया। अब पंत की चोट पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा अपडेट दिया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम पंत पर लगातार नजर बनाए हुए है।
पंत की चोट पर बीसीसीआई का बड़ा अपडेट
मैनचेस्टर टेस्ट मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारतीय पारी के 68वें ओवर के दौरान ऋषभ पंत ने क्रिस वोक्स की गेंद पर रिवर्स स्विप शॉट खेलने का प्रयास किया। हालांकि गेंद और बल्ले का संपर्क नहीं हुआ। इसके बाद गेंद सीधा पंत के पैर पर लगी। फिर क्या था, पंत दर्द से कहराने लगे। मौके पर तुरंत मेडिकल टीम पहुंची। इसके बाद पंत रिटायर्ड हर्ट होकर स्टेडियम के बाहर चले गए। उनकी चोट काफी गंभीर थी और पंत के पैर से खून भी बह रहा था।
इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। अब पंत की चोट पर बीसीसीआई ने भी अपडेट दिया है। बोर्ड ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत के दाहिने पैर में चोट लग गई। उन्हें स्टेडियम से स्कैन के लिए ले जाया गया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनपर नजर बनाए हुए है।
क्या वापसी कर पाएंगे पंत?
चोट लगने के बाद पंत का पैर सूज गया था। वह दोनों पैर के सहारे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। सपोर्ट स्टाफ की मदद से उन्हें स्टेडियम के बाहर ले जाया गया था। उनकी चोट की स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पंत का चौथे टेस्ट मैच में खेलना मुश्किल है। बहरहाल, उनकी मेडिकल रिपोर्ट में क्या आता है। इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। उनकी बल्लेबाजी की बात करें तो पंत इस मैच में शानदार लय में नजर आ रहे थे। वह खुलकर बल्लेबाजी भी कर रहे थे। उनके बल्ले से 48 गेंदों में 37 रनों की पारी निकली। उन्होंने 2 छक्के के अलावा 1 छक्का भी जड़ा।
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: 48 सालों में पहली भारत ने रिकर्व इवेंट में जीता चौथा गोल्ड मेडल, महिला टीम ने रचा इतिहास
1 hr agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
1 hr agoAsian Games 2026 LIVE: भारत ने पहली बार महिला रिकर्व तीरंदाजी में जीता गोल्ड मेडल, साउथ कोरिया को हराया
2 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
9 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
10 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
11 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
11 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
11 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
12 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines