Australian Women Cricketers Molestation: भारत में इन दिनों महिला वनडे विश्व कप 2025 खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका और भारत सेमीफाइनल में जगह बना चुकी हैं. हालांकि गुरुवार को इंदौर में ऑस्ट्रेलिया की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया. ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की 2 खिलाड़ी कथित तौर पर जब होटल से कैफे की जा रहे थे, तब एक मोटरसाइकिल सवार ने खिलाड़ियों से छेड़छाड़ की और अनुचित तरीके से छुआ. इसके बाद पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिसकी पहचान अकील हुसैन के रूप में हुई है. अब इस मामले में बीसीसीआई का बड़ा बयान सामने आया है.
बीसीसीआई ने दिया बड़ा बयान
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों से हुई छेड़छाड़ के बाद बीसीआई के सचिव देवजीत सैकया ने बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि “भारत अपने आतिथ्य और देखभाल के लिए जाना जाता है. हम ऐसी घटनाओं को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे. हम अपराधी को पकड़ने के लिए त्वरित कार्रवाई करने हेतु राज्य पुलिस (मध्य प्रदेश) की सराहना करते हैं. अपराधी को दंडित करने के लिए कानून को अपना काम करने दें. हम आश्वासन देते हैं कि यदि आवश्यक हुआ तो सुरक्षा को और कड़ा करने के लिए हम अपने सुरक्षा प्रोटोकॉल पर पुनर्विचार करेंगे.
ये भी पढ़ें- सिडनी में विराट कोहली ने बचाया तिरंगे का सम्मान, किया ऐसा काम पूरी दुनिया में हो रहा नाम
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी तोड़ी चुप्पी
महिला खिलाड़ियों से हुई छेड़छाड़ के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. बोर्ड ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस बात की पुष्टि करता है कि ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम की दो सदस्यों के साथ इंदौर में एक व्यक्ति ने अनुचित व्यवहार किया. यह घटना उस समय हुई, जब वे होटल से कैफे की ओर जा रही थीं. टीम सुरक्षा ने तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और जांच चल रही है.
ये भी पढ़ें- कप्तानी छीनी, खतरे में पड़ी टीम में जगह, फिर ऑस्ट्रेलिया में बल्ले से रोहित शर्मा ने दिया अजीत अगरकर को करारा जवाब
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
16 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
49 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines