Gautam Gambhir News: भारत के मुख्य कोच की भूमिका के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर और डब्ल्यूवी रमन का इंटरव्यू लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गौतम गंभीर भारत का अगला कोच बनने की रेस सबसे आगे चल रहे हैं, लेकिन क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) को पूर्व भारतीय क्रिकेटर डब्ल्यूवी रमन का प्रेजेंटेशन भी पसंद आया है।
रमन का प्रेजेंटेशन था अच्छा
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया, गौतम गंभीर ने वर्चुअल इंटरव्यू दिया था, लेकिन रमन का प्रेजेंटेशन बेहद प्रभावशाली था। कल सीएसी एक और विदेशी कैंडिडेट का इंटरव्यू भी ले सकती है। गौतम गंभीर इसमें सबसे आगे चल रहे है लेकिन रमन का प्रेजेंटेशन अच्छा था। जानकारी के अनुसार, गौतम गंभीर ने अपने घर से वर्चुअली कॉल अटेंड की थी, जबकि रमन ने मुंबई में बीसीसीआई ऑफिस में जाकर इंटरव्यू दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई कल एक और विदेशी उम्मीदवार का भी इंटरव्यू लेगी।
सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर अभी नहीं हुआ है फैसला
रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया है कि, टबोर्ड ने अभी भी नए हेड कोच के सपोर्टिंग स्टाफ के पदों पर फैसला नहीं लिया है। हेड कोच इन नियुक्तियों में बड़ी भूमिका निभाते है क्योंकि उन्हें उन लोगों की जरूरत होती है जो उनके साथ आसानी से काम कर सके। इसके साथ ही, यह इतना भी आसान नहीं है और BCCI भी अपने उम्मीदवारों को या उन लोगों को प्रस्तावित कर सकता है जिन्हें वे नौकरी के लिए सही मानते हैं। अंत में, हालांकि ये फैसला गौतम गंभीर (जो संभवतः अगले कोच होने वाले हैं) ही लेंगे।
बता दें कि भारतीय टीम के हेड कोच द्रविड 2024 टी20 विश्व कप के बाद अपने पद को छोड़ देंगे। द्रविड ने पहले ही इस बात की पुष्टि कर दी थी कि कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद वो फिर से कोच के पद के लिए अप्लाई नहीं करेंगे।
ये भी पढ़ें:- Video: सड़क पर हाथापाई करने लगा ये पाकिस्तानी गेंदबाज, वायरल हो रहा वीडियो
ये भी पढ़ें:- सुपर-8 में टीम इंडिया के सामने अब ये सबसे बड़ी परेशानी, देखिए क्या बोले कप्तान
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
5 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
38 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
12 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines