BCCI Central Contract: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद अब ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की दोबरा वापसी हो सकती है। इसको लेकर ईशान और अय्यर के लिए रास्ता बचा है। दरअसल बीसीसीआई ने बुधवार को अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया था। जिसमें कई खिलाड़ियों की लॉटरी लगी तो कई बड़े नाम ऐसे रहे जिनके हाथ निराशा लगी है। जिसमें टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर शामिल है। इन दोनों ही खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने अपने नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया। दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू क्रिकेट खेलने की अनदेखी की, जिसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों पर गाज गिरी है।
वनडे विश्व कप 2023 में खेले थे दोनों खिलाड़ी
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई लोगों को बीसीसीआई का इन दोनों खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर देने वाला फैसला सही लगा तो कई लोगों ने इस पर नाराजगी जाहिर की। बता दें, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन दोनों को ही वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया में शामिल किया था।
हालांकि ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था लेकिन श्रेयस अय्यर पूरा टूर्नामेंट खेले थे। इस दौरान अय्यर के बल्ले से एक शतक और दो अर्धशतक भी निकले थे। यहां तक कि श्रेयस अय्यर इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के लिए भी टीम इंडिया का हिस्सा थे लेकिन अब उनको भी बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है।
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में ऐसे हो सकती है ईशान और अय्यर की वापसी
ईशान किशन को लेकर पिछले काफी समय से चर्चाएं हो रही थी कि बीसीसीआई विकेटकीपर पर एक्शन ले सकती है। दरअसल ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका के साथ खेली गई टेस्ट सीरीज से आराम मांगा था। जिसके बाद ईशान किशन को बीसीसीआई की तरफ से घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी गई थी। लेकिन ईशान ने इसको अनदेखा किया। अब ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के पास बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल होने के आखिरी रास्ता बचा है।
बीसीसीआई के नियमानुसार अगर अय्यर और किशन एक निश्चित समय अवधि के दौरान 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे या फिर 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल लेते हैं तो दोनों खिलाड़ियों को बीसीसीआई के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल कर लिया जाएगा। हालांकि इसके बाद इन दोनों खिलाड़ियों को सी ग्रेड में रखा जाएगा।
ये भी पढ़ें:- ‘रोहित और विराट को भी खेलना चाहिए घरेलू क्रिकेट’, BCCI कॉन्ट्रैक्ट पर पूर्व क्रिकेटर ने दिया बयान
ये भी पढ़ें:- BCCI Annual Contract: एक साल में कितना बदल गया कॉन्ट्रैक्ट, किसे मिली एंट्री और किसका कटा पत्ता; पूरी लिस्ट
संबंधित खबरें
अफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
15 mins agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
38 mins agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
1 hr agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
1 hr agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
1 hr agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूजीलैंड से लगातार दो हार के बाद भारत को T20I रैंकिंग में भारी नुकसान
2 hrs ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
3 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines