BCCI Central Contract Ishan Kishan: बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन के बाहर होने को लेकर काफी बहस छिड़ी हुई है। कई लोगों का मानना है कि ईशान किशन ने बीसीसीआई की बात न मानकर खुद अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी है तो वहीं कई लोगों का मानना है कि ईशान किशन बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में डिजर्व करते थे। वहीं अब ईशान किशन को चेन्नई के बॉलिंग कोच का साथ मिला है। दरअसल ईशान किशन को बीते दिन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वैडिंग में देखा गया। जहां कई बड़े क्रिकेटर्स भी पहुंचे थे।
ड्वेन ब्रावो ने ईशान किशन को बताया प्रतिभाशाली खिलाड़ी
दरअसल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वैडिंग में वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो भी पहुंचे थे। इस दौरान ईशान किशन जो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं वो भी वहां मौजूद थे। जिसके बाद ड्वेन ब्रावो की मुलाकात ईशान किशन और वेस्टइंडीज के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन से हुई। जिसके बाद ब्रावो इन दोनों खिलाड़ियों के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई। इन तस्वीरों को ब्रावो ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीरों के कैप्शन में ब्रावो ने ईशान किशन और निकोलस पूरन के लिए लिखा दो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी।
ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट को किया था अनदेखा
दरअसल ईशान किशन को टीम इंडिया से बाहर होने के बाद लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह दी जा रही थी। जिसको ईशान किशन लगातार अनदेखा कर रहे थे। जिसके बाद बीसीसीआई को ये बड़ा फैसला लेना पड़ा और ईशान किशन को बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होना पड़ा। ईशान किशन को लेकर बीसीसीआई का फैसला घरेलू क्रिकेट में भाग लेने के महत्व पर जोर देने वाला एक स्पष्ट संदेश था।
साउथ अफ्रीका सीरीज से लिया था आराम
बता दें, ईशान किशन को साउथ अफ्रीका दौरे के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया था। जिसके बाद ईशान किशन ने इस सीरीज से आराम मांगा था। इसके बाद से लगातार ईशान क्रिकेट से दूर बन रहे। फैंस को उम्मीद थी कि इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ईशान की वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा हुआ नहीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेलेक्टर्स ने तीसरे टेस्ट मैच के लिए ईशान किशन से बात की थी लेकिन ईशान ने फिट न होने का हवाला देकर नाम वापस ले लिया था।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मैदान में नहीं, अब क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे गौतम गंभीर, जानें किन जिम्मेदारियों के कारण लिया ये फैसला
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: किंग कोहली के खौफ से डरे जेम्स एंडरसन! कहा- अच्छा है विराट नहीं खेल रहा, नहीं तो…
ये भी पढ़ें:- आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत और न्यूजीलैंड को भी छोड़ा पीछे
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines