Ishan Kishan Rejected Again: भारत के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को बीसीसीआई ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया है। इसको लेकर खिलाड़ी काफी चर्चा में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर ईशान के फैंस भी ईशान को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर करने पर भड़क उठे हैं। ईशान ने खुद को मेंटल तौर पर अनफिट बताकर साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था, इसके बाद से खिलाड़ी को टीम में मौका नहीं मिलने लगा था। अब खिलाड़ी को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया गया है। इस कड़ी में खबर आ रही है कि खिलाड़ी को अपनी गलती सुधारने का मौका मिला था, लेकिन बल्लेबाज ने फिर से इस सुनहरे मौके को लात मार दिया था। नीचे पढ़ें पूरा मामला।
ये भी पढ़ें:- चुनावी मैदान में नहीं, अब क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे गौतम गंभीर, जानें किन जिम्मेदारियों के कारण लिया ये फैसला
बल्लेबाज ने फिर गंवा दिया था वापसी का मौका
साउथ अफ्रीका दौरे के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि अगर ईशान किशन भारतीय टीम के लिए खेलना चाहते हैं, तो उन्हें डोमेस्टिक क्रिकेट खेलकर खुद को साबित करना होगा कि वह फिट हैं और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन ईशान ने कोच की इस बात को नजरअंदाज कर दिया। इसके बाद बीसीसीआई सचिव अमित शाह ने भी इसको लेकर कहा था कि भारतीय टीम में सेलेक्शन का मुख्य आधार आईपीएल नहीं बल्कि डोमेस्टिक क्रिकेट होगा। फिर भी ईशान ने एक नहीं सुनी। आपको बता दें कि डोमेस्टिक क्रिकेट नहीं खेलने के बाद भी ईशान किशन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने का मौका मिला था। लेकिन बल्लेबाज ने फिर से मौका गवा दिया था।
ये भी पढ़ें:- आयरलैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, भारत और न्यूजीलैंड को भी छोड़ा पीछे
ध्रुव जुरेल ने दोनों हाथों से लपका मौका
ईएसपीएनक्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में ईशान को खेलने का मौका मिला था। टीम मैनेजमेंट ने केएल राहुल के बाहर होने के बाद ईशान से उनकी उपस्थिति के बारे में पूछा था। लेकिन ईशान ने फिर से इस मौके को लात मार दिया था। दावा किया जा रहा है कि ईशान ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बीच इस मौके को लात मारते हुए कहा था कि वह अभी तक खेलने के लिए फिट नहीं हुए हैं। उन्हें अभी ठीक होने में और वक्त लगने वाला है। इसके बाद ध्रुव जुरेल को टीम में शामिल किया गया। जुरेल ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: किंग कोहली के खौफ से डरे जेम्स एंडरसन! कहा- अच्छा है विराट नहीं खेल रहा, नहीं तो…
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के बीच भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा था कि भारतीय टीम में उन्हीं खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा, जिसके भीतर खेलने की भूख है। इससे साफ है कि रोहित का इशारा भी ईशान किशन की ओर ही था। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि ईशान किशन टीम में कब तक वापसी करते हैं।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल, ऐतिहासिक रन चेज के जरिए की टीम इंडिया की बराबरी
3 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
7 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
8 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
8 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
9 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
9 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
10 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
10 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines