BCCI Central Contract Sarfaraz Khan Dhruv Jurel: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के द्वारा बुधवार 28 फरवरी को अपना सालाना सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया गया है। साल 2023-24 के लिए जारी इस कॉन्ट्रैक्ट में अभी 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है। लेकिन बीसीसीआई ने उसके अलावा भी कुछ नामों के प्रस्ताव रखे जाने की जानकारी दी है। साथ ही बोर्ड ने एक खास नियम भी बनाया है। इसके तहत सरफराज खान और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में एंट्री मिल जाएगी। अभी तक इन दोनों खिलाड़ियों ने दो-दो टेस्ट मैच खेले हैं।
क्या है BCCI का खास नियम?
बीसीसीआई ने अपने खास नियम में बताया कि जिन खिलाड़ियों ने साल 2024 के इस ताजा कॉन्ट्रैक्ट के अंतराल में कम से कम 3 टेस्ट मैच या 8 वनडे मैच या 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, उन्हें ही इस कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिलेगी। इसके तहत श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बाहर कर दिया गया है। वहीं अपनी रिलीज में बीसीसीआई ने जानकारी दी है कि सरफराज खान और ध्रुव जुरेल अगर धर्मशाला में पांचवां टेस्ट खेलते हैं तो उन्हें भी अपने आप सी ग्रेड में एंट्री मिल जाएगी। अभी सी ग्रेड में बीसीसीआई ने 15 खिलाड़ियों को जगह दी है। इस ग्रेड के खिलाड़ियों को सालाना 1 करोड़ रुपए मिलते हैं।
इन युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी
आपको बता दें कि बीसीसीआई ने पहली बार कई युवा खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी है। उन खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं:- रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, रजत पाटीदार, जीतेश शर्मा, रवि बिश्नोई, शिवम दुबे, तिलक वर्मा, केएस भरत, मुकेश कुमार।
किसे-किसे मिली जगह?
- ग्रेड A+ (4):- रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा।
- ग्रेड A (4) :- रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।
- ग्रेड B (5):- सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।
- ग्रेड C (15):- रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।
यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract 2023-24: रिंकू सिंह, रजत पाटीदार समेत कई युवा खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
4 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
4 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines