BCCI SGM: दो महीने के अंदर बीसीसीआई ने दूसरी स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई है। एक मार्च को होने वाली इस मीटिंग में नए जॉइंट सेक्रेटरी चुना जाना है। तकरीबन एक महीने से यह पद खाली पड़ा हुआ है। गौरतलब है कि पिछले महीने देवजीत सैकिया को जय शाह की जगह पर बीसीसीआई का नया सचिव चुना गया था, जिसके बाद से यह कुर्सी खाली पड़ी हुई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के संविधान के अनुसार, हर हाल में इस पद को 45 दिनों के अंदर भरना होगा।
बीसीसीआई ने बुलाई स्पेशल मीटिंग
बीसीसीआई ने जॉइंट सेक्रेटरी के खाली पद को भरने के लिए एक मार्च को स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाई है। नए सचिव देवजीत ने सभी स्टेट एसोसिएशन को एसजीएम को लेकर 6 फरवरी को नोटिस भेज दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मीटिंग मुंबई में बीसीसीआई के हेड क्वार्टर में होगी। नियमों के हिसाब से स्पेशल जनरल मीटिंग बुलाने के लिए सभी स्टेट एसोसिएशन को 21 दिन पहले नोटिस देना होता है। पिछली एसजीएम में हुए चुनाव में देवजीत सैकिया को बोर्ड का नया सचिव चुना गया था, जबकि कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रभतेज सिंह भाटिया को सौंपी गई। दोनों को निर्विरोध चुना गया था।
रेस में यह नाम
बीसीसीआई के नए जॉइंट सचिव के लिए कई नाम रेस में चल रहे हैं। इस लिस्ट में सबसे आगे नाम क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के पूर्व अध्यक्ष अभिषेक डालमिया का चल रहा है। वहीं, दिल्ली क्रिकेट एसोसिएशन के चीफ रोहन जेटली के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से जुड़े संजय नायक भी रेस में मौजूद हैं। माना जा रहा कि सचिव और कोषाध्यक्ष की तरह ही जॉइंट सेक्रेटरी को भी चुनन के लिए कोई चुनाव नहीं कराया जाएगा।
संबंधित खबरें
वैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
3 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
4 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
4 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
5 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
6 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
6 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
6 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
7 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
7 hrs ago'मैं हूं सबसे महान खिलाड़ी', सस्पेंड होने के बाद रोनाल्डो की ललकार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines