BCCI On Match Fixing: आईपीएल 2025 के घमासान के बीच मुंबई टी-20 लीग फ्रेंचाइजी के पूर्व सह मालिक गुरमीत सिंह भामराह पर बीसीसीआई ने कड़ा एक्शन लिया है और उन पर बैन लगा दिया है। यह कार्रवाई बीसीसीआई के लोकपाल रिटायर्ड जस्टिस अरुण मिश्रा ने की है। उन्होंने मुंबई टी-20 लीग के 2019 ए़डिशन के दौरान तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी और भाविन ठक्कर को मैच फिक्स करने का लालच दिया था।
कुलकर्णी देश के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, जहां उन्होंने 12 वनडे दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। ‘एएनआई’ के मुताबिक, जस्टिस अरुण मिश्रा ने बताया है कि छह साल पहले गुरमीत ने मैच फिक्स करने के लिए खिलाड़ी से संपर्क किया था और उस खिलाड़ी ने इस मामले की शिकायत संबंधित एजेंसियों से की। इसी वजह से उन पर आजीवन बैन लगाया गया है।
यह भी पढ़ें: RCB vs PBKS: अर्शदीप सिंह का बड़ा कारनामा, पंजाब के लिए ऐसा करने वाले बने पहले गेंदबाज
क्यों बंद हुई थी लीग?
मुंबई टी-20 लीग को आगे चलकर कोविड-19 महामारी की वजह से बंद कर दिया गया था। भामराह मुंबई टी-20 लीग के अलावा अब बंद हो चुकी जीटी-20 कनाडा से भी जुड़े थे। कोर्ट के आदेश की कॉपी में प्रतिबंध की अवधि का उल्लेख नहीं है, लेकिन बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के अनुसार यह पांच साल से लेकर आजीवन प्रतिबंध तक कुछ भी हो सकता है।
6 साल बाद शुरू हो रही मुंबई टी-20 लीग
छह साल के लंबे इंतजार के बाद 26 मई से मुंबई टी-20 लीग की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने भारतीय कप्तान और मुंबई इंडियंस को पांच बार खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को चेहरा घोषित किया है। इसको लेकर एक बयान में कहा गया कि इस टी-20 लीग में जोरदार एक्शन और कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी, जिसमें शहर की बेहतरीन क्रिकेट प्रतिभाएं नजर आएंगी। इस सीजन को पहले ही 2800 से ज्यादा खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन के साथ जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025: RCB को लगा झटका, पॉइंट्स टेबल में टॉप-3 से बाहर हुई टीम, जानें बाकी टीमों का हाल
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
40 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines