Gautam Gambhir Head coach: टी20 विश्व कप 2024 के बाद भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हेड कोच के पद के लिए आवेदन भी मांगे हैं। राहुल द्रविड़ भी इस पद के लिए फिर से आवेदन कर सकते हैं। भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर मेंस टीम के मुख्य कोच का पद लेने के लिए BCCI की विश लिस्ट में शीर्ष पर हैं। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक वर्तमान में IPL फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइटराइडर्स के मेंटर गंभीर से BCCI ने हेड कोच के पद के लिए उनकी रुचि जानने के लिए संपर्क किया है। इस पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मई है।
इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर कोचिंग का अनुभव नहीं
गौतम गंभीर को इंटरनेशनल और घरेलू स्तर पर कोचिंग का कोई अनुभव नहीं है। वह आईपीएल फ्रेंचाइजी में कोचिंग स्टाफ के प्रभारी रहे हैं। वह आईपीएल 2022 और 2023 में लखनऊ सुपर जाइंट्स के मेंटर थे। IPL 2024 से पहले वह कोलकात नाइटराइडर्स से जुड़ गए। इस सीजन KKR का प्रदर्शन शानदार रहा है। टीम ने 13 में से 9 मैच जीते हैं और 3 में उन्हें हार का समाना करना पड़ा है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। 19 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर है।
विश्व कप फाइनल में खेली थी मैच जिताऊ पारी
गंभीर 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम का हिस्सा थे। 2011 विश्व कप के फाइनल में उन्होंने 122 गेंदों पर 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 9 चौके भी लगाए थे। गौतम गंभीर ने 2011 से 2017 तक 7 आईपीएल सीजन के लिए केकेआर की कप्तानी की और 5 बार प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। IPL 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 2 बार खिताब भी जीता।
ये भी पढ़ें: MI vs LSG: अर्जुन तेंदुलकर को आखिरकार मिल गया मौका, जसप्रीत बुमराह हुए आउट
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Promo Video: पाकिस्तान में फिर टूटेंगे टीवी? मैच का मजेदार प्रोमो वीडियो हुआ जारी
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
53 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
9 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines