Mithun Manhas New BCCI President: दिल्ली के पूर्व कप्तान मिथुन मन्हास BCCI के नए प्रेसिडेंट बन गए है. AGM बैठक का आयोजन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मौजूद BCCI के हेडक्वार्टर्स में हुआ था. मिथुन को सबसे बड़ा पद मिल गया है. इसके अलावा राजीव शुक्ला और देवजीत सैकिया अपने-अपने पद पर दोबारा चुने जा चुके हैं. इसी बीच एक नया ट्रेजरर भी मिल गया है. बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया को कुछ नए चेहरे मिल चुके हैं. मिथुन अब BCCI के नए बॉस बन चुके हैं और उनपर भारतीय क्रिकेट की व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी होगी.
बीसीसीआई के प्रेसिडेंट बने मिथुन मन्हास
BCCI की मुंबई में मीटिंग हुई, जहां मिथुन मन्हास को प्रेसिडेंट पद के लिए चुना गया. इसी बीच देवजीत साकिया अपने सेक्रेटरी के पद पर बने रहे, वहीं राजीव शुक्ला को दोबारा वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है. प्रभजीत सिंह भाटिया पहले कोषाध्यक्ष थे और अब उन्हें BCCI का संयुक्त सचिव बना दिया गया है. रघुराम भट्ट को BCCI का कोषाध्यक्ष चुना गया है और जयदेव शाह को अपेक्स काउंसिल मेंबर का पद मिला है. अरुण धूमल और एम. खैरुल जमाल मजूमदार को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य बनाया गया है. BCCI अब अपनी इस नई टीम के साथ क्रिकेट से सभी चीजों को संभालेंगे और अहम फैसले लेंगे.
- प्रेसिडेंट: मिथुन मन्हास
- वाइस प्रेसिडेंट: राजीव शुक्ला
- सेक्रेटरी: देवजीत सैकिया
- संयुक्त सेक्रेटरी: परभतेज भाटिया
- कोषाध्यक्ष: रघुराम भट
इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी कुछ इस प्रकार है:
- रोहन जेटली (अध्यक्ष)
- मिथुन मन्हास
- राजीव शुक्ला
- देवजीत सैकिया
- परभतेज भाटिया
- रघुराम भट
- अनिरुद्ध चौधरी
- सना सतीश बाबू
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK, Final मैच के लिए जारी हुए नए नियम-कानून, ये गलतियां पड़ेंगी भारी, मिलेगी कड़ी सजा
तीन साल तक BCCI प्रेसिडेंट रहेंगे मन्हास
मिथुन मन्हास को अध्यक्ष पद के लिए चुना गया है और वो जल्द ही इस पोजीशन पर नजर आएंगे. वो अगले तीन सालों तक BCCI के सबसे अहम पद पर नजर आएंगे. उन्हें घरेलू क्रिकेट का काफी अनुभव है और वो IPL भी खेल चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स, डेक्कन चार्जर्स और पुणे वॉरियर्स इंडिया के लिए इंडियन प्रीमियर लीग में जलवा बिखेरा है. उन्होंने पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस जैसी IPL टीमों के साथ भी कोच के रूप में काम किया हुआ है. इसके पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन में भी बड़ा किरदार निभाया है और अब वो इस अनुभव का उपयोग BCCI प्रेसिडेंट के रूप में करेंगे.
ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ संजू सैमसन रचेंगे इतिहास! धोनी-पंत को पीछे छोड़ने का सुनहरा मौका
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines