India Women Squad for T20I Series vs SA: भारतीय महिला क्रिकेट टीम अगले महीने साउथ अफ्रीका का दौरे करेगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज जाएगी. BCCI ने इस टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी हरमनप्रीत कौर सौंपी गई है, जबकि स्मृति मंधाना उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी. वहीं, इस टीम में 2 नई खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है. भारतीय टीम इस सीरीज के जरिए जून में होने वाले वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों को अंतिम रूप देना चाहेगी.
अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को पहली बार मिला मौका
साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में 2 नई खिलाड़ी अनुष्का शर्मा और काशवी गौतम को शामिल किया गया है. दोनों खिलाड़ियों को पहली बार टी20 टीम में मौका मिला है. 22 साल की अनुष्का एक बल्लेबाज हैं, जबकि काशवी गौतम मीडियम पेसर हैं. 22 वर्षीय काशवी पहले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर चुकी हैं और उन्होंने टेस्ट और वनडे भी खेले हैं.
वहीं, अनुष्का को इस साल पहली बार किसी फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया में चुना गया है. उनके पास मुख्य रूप से डोमेस्टिक क्रिकेट का अनुभव है और इस साल उन्होंने वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) में भी खेलते हुए गुजरात जायंट्स के लिए 7 मैचों में 177 रन बनाए थे.
इन खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह
इनके अलावा, टीम में शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष और अरुंधति रेड्डी जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है. वहीं, वैष्णवी शर्मा, स्नेह राणा, जी. कमलिनी और अमनजोत कौर को इस टीम से बाहर रखा गया है. कमलिनी की जगह उमा छेत्री को मौका मिला है. वहीं, स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा, श्री चरणी और श्रेयंका पाटिल संभालेंगी. बता दें कि, भारतीय टीम ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था, जहां उन्हें वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन टी20 सीरीज 2-1 से जीतने में कामयाब रही थी.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका महिला टी20 सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका दौरे पर 17 अप्रैल से 27 अप्रैल तक पांच मैचों की टी20I सीरीज खेलेगी. ये मुकाबले तीन शहरों में आयोजित होंगे. पहला और दूसरा मैच डरबन में होंगे, तीसरा और चौथा मैच जोहान्सबर्ग में खेले जाएंगे, जबकि सीरीज का आखिरी मैच बेनोनी में खेला जाएगा.
- पहला T20 मैच: 17 अप्रैल, डरबन
- दूसरा T20 मैच: 19 अप्रैल, डरबन
- तीसरा T20 मैच: 22 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
- चौथा T20 मैच: 25 अप्रैल, जोहान्सबर्ग
- पांचवां T20 मैच: 27 अप्रैल, बेनोनी
साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरनी, श्रेयंका पाटिल, काशवी गौतम, भारती फुलमाली, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा.
ये भी पढ़ें- NZ vs SA: न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका, निर्याणक मुकाबले से बाहर हुआ ये मैच विनर खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IND vs NZ: तीसरे वनडे पर बारिश का साया, हैमिल्टन में धुल सकता है मैच
10 mins agoIPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
5 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
6 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
7 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines