IPL 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) फैन पार्क 2024 के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह 7 अप्रैल के बाद भारत के विभिन्न राज्यों और शहरों में होने वाला है। BCCI ने IPL के 17वें सीजन के दौरान 50 टाटा IPL फैन पार्क 2024 की मेजबानी करने की घोषणा की थी। पहले फेज में 15 फैन पार्क का शेड्यूल जारी हुआ था। इससे पहले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बोर्ड ने IPL 2024 के पहले 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया था। कुछ दिनों पहले ही BCCI ने IPL 2024 का पूरा शेड्यूल जारी किया था।
हर वीकेंड फैन पार्क में देख सकेंगे
हर वीकेंड पांच अलग-अलग शहरों में एक साथ पांच फैन पार्क होंगे। कोल्हापुर, वारंगल, हमीरपुर, भोपाल और राउरकेला में 13 अप्रैल और 14 अप्रैल को फैंस IPL का फैन पार्क में मजा ले पाएंगे। इस दौरान पंजाब किंग्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से, कोलकाता नाइटराइडर्स की भिड़ंत लखनऊ सुपर जायंट्स से और मुंबई इंडियंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। सीजन के आखिरी 5 पांच फैन पार्क 24 मई, 2024 (क्वालीफायर 2) और 26 मई, 2026 (फाइनल) को आगरा, वडोदरा, तुमकुर, तेजपुर और गोवा में होंगे। पूरी लिस्ट देखने के लिए नीचे क्लिक करें।
2015 में हुई भी शुरुआत
BCCI ने 2015 में फैन पार्क की शुरुआत की थी। फैन पार्क में दर्शक IPL का लाइव जैस अनुभव ले पाते हैं। इन पार्क में स्पॉन्सर्स द्वारा कुछ मनोरंजक गतिविधियां भी की जाती हैं। प्रत्येक सीजन के साथ IPL के फैन पार्क भी बढ़ते जा रहे हैं। फैंस यहां पर अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने के लिए पहुंचते हैं। बता दें कि लीग में अब तक 19 मुकाबले खेले जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इन 5 भारतीयों ने ढहा दिया मुंबई इंडियंस का किला, सिर्फ हार्दिक को जिम्मेदार ठहराना गलत!
ये भी पढ़ें: MI vs DC: अगर मुंबई को खोलना है जीत का खाता, तो दिल्ली के इन बल्लेबाजों से रहें सावधान
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines