BCCI Central Contract 2023-24: 28 फरवरी 2024 को बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस लिस्ट में कई युवा खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट में रिंकू सिंह, तिलक वर्मा समेत 5 खिलाड़ी को पहली बार सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया गया है। इसके अलावा इस लिस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो मैचों में बल्ले से फेल रहने वाले रजत पाटीदार को भी शामिल किया गया है। चलिए आपको बताते हैं कि सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट किन-किन खिलाड़ियों को पहली बार शामिल किया गया है।
रिंकू सिंह और रजत पाटीदार भी शामिल
टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रिंकू सिंह को इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार शामिल किया गया है। रिंकू सिंह का हाल ही में प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है। उन्होंने टी20 में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की थी। जिसके बाद उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में ग्रेड सी में शामिल किया गया है। रिंकू सिंह के अलावा रजत पाटीदार को भी ग्रेड सी में शामिल किया गया है।
पाटीदार को साउथ अफ्रीका दौरे पर पहले वनडे मैच खेलने का मौका मिला था। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में रजत पाटीदार ने टेस्ट डेब्यू किया था। हालांकि वह टेस्ट में अभी तक कोई बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो पाए हैं। इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के बाद उम्मीद की जा रही है कि बीसीसीआई रजत पाटीदार को भविष्य के तौर पर देख रही है।
ये भी पढ़ें- BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल
ऋतुराज और तिलक वर्मा को भी मिला मौका
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 में तिलक वर्मा को भी शामिल किया गया है। तिलक वर्मा का प्रदर्शन पिछले कुछ महीनों से काफी शानदार रहा है। जिसके बाद उन्हें भी ग्रेड सी में शामिल किया गया है। तिलक वर्मा के अलावा ग्रेड सी में ऋतुराज गायकवाड़ को भी इसमें शामिल किया गया है। बता दें कि ग्रेड सी में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें ही शिवम दुबे का नाम भी शामिल है।
ये भी पढ़ें- इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम रनों के अंदर 5 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
श्रेयस अय्यर और ईशान को किया बाहर
सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2023-24 से श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को बाहर कर दिया गया। दरअसल ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। जिसके बाद से वह ना तो घरेलू क्रिकेट खेल रहे थे। हालांकि कई बार ईशान किशन को घरेलू क्रिकेट खेलने को कहा गया था। पर उन्होंने रणजी ट्रॉफी ने खेलकर बड़ौदा में हार्दिक पंड्या के साथ ट्रेनिंग करने चले गए थे।
दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के बाद ड्रॉप कर दिया था। जिसके बाद अय्यर को भी कहा गया था कि वह जाकर घरेलू क्रिकेट खेले पर उन्होंने ऐसा नहीं किया था। हालांकि वह मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी 2024 का सेमीफाइनल खेलने के लिए मैदान पर उतरेंगे।
ग्रेड सी (15 खिलाड़ी)
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान और रजत पाटीदार।
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
3 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines