BCCI Central Contract 2023-24 Announced Ishan Kishan Shreyas Iyer Out Rinku Singh New players added

BCCI Central Contract: सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन बाहर; रिंकू सिंह समेत कई नए चेहरे शामिल

BCCI Central Contract 2023-24: बीसीसीआई द्वारा साल 2023-24 के लिए नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया गया है। इस कॉन्ट्रैक्ट से खास बात रही कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। वहीं रिंकू सिंह जैसे कई नए चेहरे इस कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं।

BCCI Central Contract 2023-24: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपने अगले साल के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस नए कॉन्ट्रैक्ट में खास बात यह है कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को जगह नहीं मिली है। इसके अलावा रिंकू सिंह, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल जैसे कई नए चेहरे पहली बार इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा बने हैं। इतना ही नहीं चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे जैसे अनुभवी खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है। कई खिलाड़ियों को सालाना सैलरी में भी नुकसान हुआ है। यानी खिलाड़ी अब एक ग्रेड से दूसरे ग्रेड में आ गए हैं।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने बनाया नया नियम

बीसीसीआई ने इस बार अपने सालाना कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान करते हुए एक खास नियम भी बना दिया है। इसके मुताबिक जो खिलाड़ी पूरे साल में अगर 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 टी20 इंटरनेशनल खेलेंगे तो उन्हें अपने आप सी ग्रेड में एंट्री मिल जाएगी। अभी जारी किए गए कॉन्ट्रैक्ट में 30 खिलाड़ियों को जगह मिली है। इसमें से चार खिलाड़ी ए प्लस ग्रेड का हिस्सा हैं जिन्हें सालाना 7 करोड़ रुपए मिलते हैं। वहीं 6 खिलाड़ी ए ग्रेड का हिस्सा हैं जिन्हें सालाना 5 करोड़ रुपए मिलेंगे। इसके अलावा ग्रेड बी में 5 खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें सालाना तीन करोड़ और ग्रेड सी में 15 खिलाड़ियों को जग मिली है और उन्हें सालाना 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

विज्ञापन

देखें बीसीसीआई द्वारा दी गई जानकारी

विज्ञापन

देखें कौन से ग्रेड में किस खिलाड़ी को मिली जगह?

ग्रेड ए+

रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवीन्द्र जड़ेजा।

विज्ञापन

ग्रेड ए

रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या।

विज्ञापन

ग्रेड बी

सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल और यशस्वी जयसवाल।

विज्ञापन

ग्रेड सी

रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, जितेश शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, केएस भरत, प्रसिद्ध कृष्णा, आवेश खान और रजत पाटीदार।

विज्ञापन

बीसीसीआई ने अय्यर और किशन को दी सजा

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस रिलीज में साफतौर पर लिखा है कि श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को नए नियम के मुताबिक ही बाहर किया गया है। इसको बकायदा बोर्ड की तरफ से खासतौर पर नोट कहके लिखा गया है। वहीं बीसीसीआई ने कुछ युवा खिलाड़ियों के नाम भी इस कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ने के प्रस्ताव की बात लिखी है। उसने लिखा कि सेलेक्शन कमेटी ने कुछ और खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में जोड़ने का प्रस्ताव पेश किया है।

विज्ञापन

इसमें तेज गेंदबाज आकाशदीप, विजयकुमार विशाख, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा शामिल हैं। वहीं बोर्ड ने यह भी साफतौर पर लिखा कि सभी खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट खेलने को तवज्जो देनी होगी। बीसीसीआई ने साफतौर पर यह निर्देश भी दिया कि जो खिलाड़ी एक समय पर नेशनल टीम से बाहर हैं उन्हें घरेलू क्रिकेट में हिस्सा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ