Team India squad for Women’s Asia Cup 2026: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले महिला एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली इस 15 सदस्यीय टीम में कई युवा और अनुभवी खिलाड़ियों को जगह मिली है. क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, चयनकर्ताओं ने लगभग उसी टीम पर भरोसा जताया है, जिसे अगले महीने होने वाले एशियन गेम्स के लिए चुना गया था. हालांकि, विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया को इस बार भी टीम में जगह नहीं मिली है. उनके अलावा, श्रेयंका पाटिल भी इस टीम में जगह नहीं बना पाई हैं.
यास्तिका भाटिया और श्रेयांका पाटिल टीम से बाहर
महिला एशिया कप के लिए घोषित भारतीय टीम में सिर्फ एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. स्टार स्पिन ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है. वह अभी तक अपनी टखने की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाई हैं. श्रेयांका को इसी चोट के कारण महिला टी20 वर्ल्ड कप के दौरान बीच टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा था. उनकी जगह तब लेग स्पिन ऑलराउंडर प्रेमा रावत को टीम में शामिल किया गया था और अब एशिया कप के लिए भी सिलेक्टर्स ने प्रेमा पर भरोसा जताया है.
वहीं, लॉर्ड्स टेस्ट में शानदार शतक लगाने के बावजूद चयनकर्ताओं ने यास्तिका भाटिया को महिला एशिया कप 2026 के लिए टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है. यास्तिका की जगह 18 साल की युवा विकेटकीपर जी. कमलिनी को टीम में शामिल किया गया है.
टी20 वर्ल्ड कप में प्रेमा रावत ने खेला था सिर्फ एक मौका
गौरतलब है कि 30 जून को जब एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई थी, तब श्रेयांका पाटिल का चयन फिटनेस के आधार पर किया गया था. दूसरी ओर, 24 वर्षीय प्रेमा रावत को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 2 गेंदों पर नाबाद 3 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 2 ओवर में 21 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सकीं. इसके बाद भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी.
ये भी पढ़ें- युवराज सिंह के पर्सनैलिटी राइट्स को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला, नाम-तस्वीर और AI डीपफेक के दुरुपयोग पर लगाई रोक
महिला एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह, एन. श्री चरणी और नंदनी शर्मा.
रिजर्व खिलाड़ी: प्रतीका रावल, उमा छेत्री (विकेटकीपर), वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे और मिन्नू मणि.
कब शुरू होगा महिला एशिया कप 2026?
महिला एशिया कप 2026 का आधिकारिक शेड्यूल अभी जारी नहीं किया गया है. लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टूर्नामेंट अगस्त के आखिरी सप्ताह से लेकर सितंबर के मध्य तक खेला जा सकता है. इसके तुरंत बाद 17 से 22 सितंबर के बीच जापान में एशियन गेम्स 2026 आयोजित होंगे. फिलहाल भारतीय टीम की 4 प्रमुख खिलाड़ी स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष इंग्लैंड में खेली जा रही द हंड्रेड लीग में हिस्सा ले रही हैं.
ये भी पढ़ें- IND vs SL: बिना जसप्रीत बुमराह के ऐसी नजर आएगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11! इस गेंदबाज की लग सकती है लॉटरी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
8 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines