Team India Squad Border Gavaskar Trophy: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम में नीतीश रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा और वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। वहीं, सरफराज खान को भी लगातार दमदार प्रदर्शन का इनाम मिला है और उन्हें भी स्क्वॉड में जगह दी गई है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम का ऐलान
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 150 रन की धांसू पारी खेलने का इनाम सरफराज खान को मिला है। सरफराज को बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है। इसके साथ ही सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को भी टीम में जगह मिली है। अभिमन्यु ने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सिलेक्टर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा था। विकेटकीपर के तौर पर टीम में ऋषभ पंत के साथ-साथ ध्रुव जुरैल को भी मौका मिला है। शुभमन गिल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
नीतीश रेड्डी-सुंदर को भी मिली जगह
बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में अपना इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले नीतीश रेड्डी को भी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम में शामिल किया गया है। नीतीश ने दूसरे टी-20 मुकाबले में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 34 गेंदों पर 74 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, गेंदबाजी में भी उन्होंने तीन विकेट अपने नाम किए थे। नीतीश इस सीरीज में बतौर ऑलराउंडर खेलते हुए नजर आ सकते हैं। नीतीश के साथ-साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में बेहतरीन गेंदबाजी करने वाले वॉशिंगटन सुंदर को भी टीम में जगह दी गई है।
हर्षित राणा-प्रसिद्ध कृष्णा भी टीम में मौजूद
बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई टीम में पांच फास्ट बॉलर्स को टीम में शामिल किया है। उपकप्तान जसप्रीत बुमराह पेस अटैक की अगुवाई करते हुए नजर आएंगे। इसके साथ युवा तेज गेंदबाज हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को टीम में जगह दी गई है। स्पिनर के तौर पर आर अश्विन और रविंद्र जडेजा की जोड़ी को भी टीम में रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना।
संबंधित खबरें
T20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
22 mins agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
1 hr agoटीम इंडिया को मिला नया हार्दिक पांड्या? नमन धीर ने 15 गेंदों में मचाया गदर
1 hr agoIND vs NZ: अभिषेक शर्मा ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoअभिषेक-सैमसन की जोड़ी ने मचाया तहलका, रोहित-राहुल का बड़ा रिकॉर्ड ध्वस्त
3 hrs ago21 चौके और 10 छक्के... हैरी ब्रूक ने वनडे में ठोका सबसे तेज दोहरा शतक
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया ने रचा इतिहास, T20I में चेज किया सबसे बड़ा टारगेट
3 hrs agoभारत ने 4 विकेट से जीता पहला मुकाबला, संजू सैमसन बने जीत के हीरो
4 hrs agoग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया कमाल
4 hrs agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने 88 मैच बाद की ये गलती, खत्म हुआ बरसों पुराना
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines