Indian Women Team Squad: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 से बाहर होने के बावजूद हरमनप्रीत कौर को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। वहीं, स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टीम में प्रिया मिश्रा, साइमा ठाकुर और तेजल हसब्रिस को पहली बार भारतीय टीम का बुलावा आया है। वहीं, ऋचा घोष को टीम में शामिल नहीं किया गया है।
हरमनप्रीत के ही हाथों में कमान
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में ग्रुप स्टेज से भारतीय टीम के बाहर होने के बाद ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि हरमनप्रीत कौर से टीम की कप्तानी छीनी जा सकती है। हालांकि, हरमनप्रीत कप्तान के तौर पर बरकरार हैं। ऋचा घोष को टीम में जगह नहीं दी गई है। दरअसल, ऋचा अपने 12वीं क्लास के पेपर देंगी और इसी वजह से उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया है। चोटिल होने के चलते आशा शोभना को भी टीम में शामिल नहीं किया गया है। वहीं, इंजरी की वजह से पूजा वास्त्रकर को भी इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
तीन युवा प्लेयर्स को मिला मौका
न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम में तीन यंग प्लेयर्स को मौका दिया गया है। प्रिया मिश्रा, साइमा ठाकुर और तेजल हसब्रिस को पहली बार इंडियन टीम में चांस मिला है। टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ले से कुछ कमाल नहीं दिखाने के बावजूद जेमिमा रोड्रिग्स टीम में बनी हुई हैं। विकेटकीपर की भूमिका में यास्तिका भाटिया नजर आएंगी। उनके साथ-साथ उमा छेत्री को भी टीम में जगह दी गई है।
सीरीज का शेड्यूल
भारतीय टीम और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 24 अक्टूबर से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 27 अक्टूबर और लास्ट गेम 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड और फिर ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली थी, जिसके चलते टीम का पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनने का सपना चकनाचूर हो गया था।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines