IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया A भारत का दौरा करने वाली है। जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए भारतीय A टीम का ऐलान कर दिया है। भारत ने 2 खिलाड़ियों को कप्तान बनाया है। 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 20 सितंबर से खेला जाएगा। टीम में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली को जगह नहीं मिली है।
दो खिलाड़ियों को मिली कप्तानी
बीसीसीआई ने इंडिया A के लिए दो खिलाड़ियों को कप्तानी सौंपी है। पहले वनडे मैच में रजत पाटीदार भारत के कप्तान होंगे, जबकि आखिरी 2 मैच में तिलक वर्मा टीम इंडिया की कप्तानी संभालने वाले हैं। ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाले सभी मैच कानपुर में खेले जाएंगे। पहला मैच 30 सितंबर, दूसरा मैच 3 अक्टूबर और तीसरा मैच 5 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार सभी मैच दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup 2025: इस खिलाड़ी को बाहर रखकर टीम इंडिया कर रही ‘गलती’, IND vs PAK मैच से पहले भड़के R Ashwin
रोहित-विराट को नहीं मिला मौका
ऐसी रिपोर्टस सामने आई थी कि ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली को इंडिया A टीम में जगह मिलेगी, ताकी दोनों खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए अपनी तैयारियां मुकम्मल कर सकें। लेकिन बोर्ड ने इंडिया A टीम में दोनों खिलाड़ियों को मौका नहीं दिया। अब ये सवाल उठ रहा है कि क्या रोहित और विराट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में मौका मिलेगा या नहीं?
पहले वनडे मैच के लिए भारत ए टीम
रजत पाटीदार (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह।
दूसरे और तीसरे वनडे के लिए भारत ए टीम
तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (वीसी), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह।
ये भी पढ़ें:- Asia Cup में पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर गौतम ने तोड़ी चुप्पी, टीम इंडिया को दे दिया ‘गंभीर’ संदेश
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
5 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
33 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
54 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines