BCCI Announced Both Teams: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज और रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर के रेड बॉल क्रिकेट से लिए गए ब्रेक पर भी बड़ा अपडेट सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया ए के साथ 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 सितंबर से होगा, जिसका पहला मैच कानपुर में खेला जाएगा। वहीं 1 अक्टूबर रेस्ट ऑफ इंडिया अपना मैच विदर्भ के साथ खेलेगी। श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया ए के साथ होने वाली वनडे सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का कप्तान बनाया गया है।
पहले वनडे मैच के लिए इंडिया ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, सिमरजीत सिंह
दूसरे और तीसरे वनडे मैच के लिए इंडिया ए टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), रियान पराग, आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, निशांत सिंधु, गुरजापनीत सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि बिश्नोई, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: खिलाड़ियों के बाद अब मोहसिन नकवी भी नीचता पर उतरे, सोशल मीडिया पर शेयर की विवादित पोस्ट
रेस्ट ऑफ इंडिया टीम का स्क्वाड
रजत पाटीदार (कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यश ढुल, शेख रशीद, ईशान किशन (विकेटकीपर), तनुश कोटियन, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, खलील अहमद, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, सारांश जैन
श्रेयस अय्यर पर बीसीसीआई का अपडेट
हाल ही में श्रेयस अय्यर ने रेड बॉल क्रिकेट से ब्रेक मांगा था, इसको लेकर बीसीसीआई ने बताया कि श्रेयस अय्यर ने बीसीसीआई को लाल गेंद वाले क्रिकेट से छह महीने का ब्रेक लेने के अपने फैसले की सूचना दे दी है। ब्रिटेन में पीठ की सर्जरी कराने और अच्छी तरह से ठीक होने के बाद, हाल ही में लंबे प्रारूप में खेलते समय उन्हें बार-बार पीठ में ऐंठन और अकड़न का अनुभव हुआ है। वह इस समय का उपयोग सहनशक्ति और अपनी फिटनेस पर काम करने के लिए करना चाहते हैं। उनके इस फैसले के कारण, ईरानी कप के लिए उनके चयन पर विचार नहीं किया गया।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: हारिस रऊफ-साहिबजादा की अब निकलेगी हेकड़ी, BCCI ने उठाया सख्त कदम
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
23 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
58 mins agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
4 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines