Ishan Kishan Shreyas Iyer: बीसीसीआई ने साल 2024-2025 के लिए भारतीय खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। बीसीसीआई ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में चार खिलाड़ियों को ए प्लस ग्रेड में रखा है, जबकि छह खिलाड़ियों को ए ग्रेड में रखा गया है। बीसीसीआई ने इसी के साथ पांच खिलाड़ियों को बी ग्रेड और 19 खिलाड़ियों को सी ग्रेड में रखा है। इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की सबसे बड़ी खबर ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी थीं।
BCCI ने नहीं की ए+ कैटेगरी से छेड़छाड़
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन क्रमशः ग्रेड बी और ग्रेड सी में वापस आ गए हैं। पिछले साल घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने की वजह से दोनों खिलाड़ियों के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट छीन लिए गए थे। बीसीसीआई ने रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा को ए+ कैटेगरी में बरकरार रखा है, जिन्हें सालाना सात करोड़ रुपये मिलते हैं। बता दें कि बीसीसीआई ने पिछले साल कहा था कि जो खिलाड़ी तय समय-सीमा के भीतर न्यूनतम 3 टेस्ट, 8 वनडे या 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने के मानदंड को पूरा करते हैं, वो ऑटोमैटेकली ग्रेड सी में शामिल होने के हकदार बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: अभिषेक-नीतीश और वरुण समेत इन खिलाड़ियों की हुई बल्ले-बल्ले, BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में पहली बार मिला मौका
BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की पूरी लिस्ट-
ग्रेड ए+: रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
ग्रेड ए: मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत।
ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर।
ग्रेड सी: रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
यह भी पढ़ें: BCCI ने किया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान, इन खिलाड़ियों की लगी लॉटरी, जानिए कौन से प्लेयर्स हुए बाहर
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
45 mins agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
2 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
3 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
5 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines