Bangladesh Cricket Team: बांग्लादेश क्रिकेट टीम मई में पाकिस्तान के दौरे पर जाएगी, जहां वह पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। यह सीरीज 25 मई से शुरू होगी। लेकिन पाकिस्तान दौरे से पहले ही बांग्लादेश ने यूएई के खिलाफ एक छोटी टी20 सीरीज खेलने का फैसला किया है। इस सीरीज के दोनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
17 मई को होगा पहला मैच
बांग्लादेश की टीम यूएई के खिलाफ दो टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज का पहला मैच 17 मई को और दूसरा मैच 19 मई को खेला जाएगा। पिछले तीन सालों में यह बांग्लादेश और यूएई के बीच दूसरी टी20 सीरीज होगी। इससे पहले दोनों टीमों के बीच साल 2022 में टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें बांग्लादेश ने 2-0 से जीत दर्ज की थी।
टी20 एशिया कप की तैयारी को मजबूत करना चाहती है यूएई टीम
अमीरात क्रिकेट बोर्ड के सीओओ सुभान अहमद ने कहा कि पिछले तीन सालों में यूएई ने आईसीसी के फुल मेंबर देशों जैसे न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान की मेजबानी की है। बांग्लादेश का यह दौरा यूएई का तीन सालों में दूसरा बाइलेटरल टी20 दौरा है। बांग्लादेश के खिलाफ दो टी20 मैच खेलकर यूएई की टीम टी20 एशिया कप के लिए अच्छी तैयारी करना चाहेगी।
वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के सीईओ निजाम उद्दीन चौधरी ने कहा कि हम इस टी20 सीरीज को आयोजित करने के लिए अमीरात क्रिकेट बोर्ड की पहल की सराहना करते हैं। यह सीरीज दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों को और मजबूत करेगी और क्रिकेट फैंस को अच्छा मनोरंजन भी देगी।
बांग्लादेश बनाम यूएई के बीच टी20 सीरीज का शेड्यूल:
- पहला टी20 मैच- 17 मई
- दूसरा टी20 मैच- 19 मई
- दोनों मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज का शेड्यूल:
- 25 मई – पहला टी20 मैच, फैसलाबाद
- 27 मई – दूसरा टी20 मैच, फैसलाबाद
- 30 मई – तीसरा टी20 मैच, लाहौर
- 1 जून – चौथा टी20 मैच, लाहौर
- 3 जून – पांचवां टी20 मैच, लाहौर
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
24 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
37 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines