Batman Hits Six Threw Bat in The Air Umpire Injured: क्रिकेट के मैदान पर हर खिलाड़ी चाहता है कि उसकी वजह से टीम को जीत मिले। इसके लिए वह पूरी कोशिश भी करता है। फिर जब टीम को जीत मिल जाती है तो वह जश्न में इस कदर डूब जाता है कि उसे कुछ और याद ही नहीं रहता। इसी तरह के एक जश्न में डूबे खिलाड़ी से एक ऐसी चूक हुई कि अंपायर को इसका खामियाजा उठाना पड़ा। ये नजारा जिम्बाब्वे के डोमेस्टिक क्रिकेट में देखने को मिला।
आखिरी बॉल पर चाहिए थे 4 रन
दरअसल, यहां एक स्थानीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें सोगो रेंजर्स और रेनबो-1 टीम के बीच खेले गए 45-45 ओवर का मुकाबला खेला गया। इसमें सोगो रेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 229 रन बनाए। इसका पीछा करने उतरी रेनबो टीम ने 44.5 ओवर में 226 रन बना लिए थे। ऐसे में उसे आखिरी बॉल पर जीत के लिए चार रन बनाने थे।
खुशी से पागल हो गया बल्लेबाज
रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। ऐसे में जैसे ही गेंदबाज रेयान बर्ल ने लास्ट बॉल डाली गई, बल्लेबाज फ्रांसिस सैंडे ने बल्ले का मुंह खोलकर छक्का ठोक डाला। छक्का ठोक टीम को जीत दिलाने के बाद सैंडे खुशी से पागल हो गए। वह इस कदर जश्न मनाने लगे कि उन्होंने अपना बल्ला हवा में फेंक दिया और ये जैसे ही नीचे गिरा, नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े अंपायर के पैर पर जा लगा। जिससे उन्हें चोट लग गई। अंपायर दर्द से कराहते हुए भी नजर आए। सैंडे इसके बाद भी नहीं रुके। वह मैदान पर ही डांस करने लगे। उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें: क्रिकेट में तहलका मचाने आ रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे, एक कप्तान, तो दूसरा T20 में जलवा दिखाने को तैयार
टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ दर्ज की जीत
आपको बता दें कि हाल ही में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे का दौरा किया था। जहां भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी। टीम इसके बाद श्रीलंका दौरे पर है, जहां उसने तीन मैचों की सीरीज में श्रीलंका का सूपड़ा साफ कर दिया है। आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने सुपर ओवर में जीत दर्ज की। अब टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार है। जिसकी शुरुआत 2 अगस्त से होने जा रही है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा करते नजर आएंगे।
ये भी पढ़ें: पेरिस ओलंपिक में एक और पदक बस एक कदम दूर, लवलीना रच सकती हैं इतिहास
ये भी पढ़ें: ‘मैं कप्तान नहीं बनना चाहता’ श्रीलंका से टी20 सीरीज जीतने के बाद सूर्यकुमार यादव ने दिया बयान
ये भी पढ़ें: IND Vs SL 3rd T20: सूर्यकुमार यादव का खुलासा, रिंकू सिंह को क्यों दिया 19वां ओवर
ये भी पढ़ें: श्रीलंका को भारत के मिस्ट्री गेंदबाजों ने चटाई धूल, करिअर के पहले ओवर में ही पलटी बाजी
संबंधित खबरें
LIVE: रोहित-विराट की वापसी पर फैंस की नजर, ऑकलैंड में खेला जाएगा पहला वनडे
16 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines