---विज्ञापन---

खेल angle-right

TNPL 2025: बैटिंग करते हुए बल्ले के हो गए दो टुकड़े, बाल-बाल बच गया गेंदबाज! वीडियो वायरल

TNPL 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपॉक सुपर गिल्लीज और नेल्लाई रॉयल किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में बीच मैदान पर बड़ा हादसा टल गया।

---विज्ञापन---

TNPL 2025: तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2025 में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। चेपॉक सुपर गिल्लीज और नेल्लाई रॉयल किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में शॉट खेलते हुए बल्लेबाज के बैट के दो टुकड़े हो गए। टूटा हुआ बल्ला गेंदबाज के पैर पर जाकर लगा। गनीमत यह रही कि बॉलर ने टूटा हुआ बल्ला अपनी तरफ आते हुए समय से देख लिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल होने से बच गए। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

मैदान पर टल गया बड़ा हादसा!

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में चेपॉक सुपर गिल्लीज और नेल्लाई रॉयल किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। चेपॉक की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नेल्लाई रॉयल को 41 रन रनों से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेपॉक गिल्लीज ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 212 रन लगाए। टीम की ओर से के आशिक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों पर 54 रन की दमदार पारी खेली। वहीं, विजय शंकर ने 47 रनों का योगदान दिया। स्वप्रिल सिंह ने 45 रन ठोके, जबकि कप्तान अपराजित ने 41 रन जड़े।

---विज्ञापन---

अब मैच के दौरान पारी के चौथे ओवर में आशिक ने जोरदार चौका जमाया। इसके अगली ही बॉल पर फिर से आशिक ने गेंद पर जोरदार प्रहार किया, लेकिन इस बार उनके बल्ले ने साथ नहीं दिया। आशिक के बैट के दो टुकड़े हो गए और टूटा हुआ बल्ला गेंदबाज इमैनुएल चेरियन के पैर पर जाकर लगा। हालांकि, गनीमत यह रही कि चेरियन ने बैट को अपनी तरफ आते देख लिया, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। 213 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नेल्लाई रॉयल किंग्स की टीम 9 विकेट खोकर 171 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कप्तान अरुण कार्तिक ने 42 गेंदों पर 51 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 10, 2025 05:46 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola