हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

विवादित पोस्ट के बाद मोहसिन नकवी ने बचाया नसीम शाह का करियर, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

Naseem Shah Controversy: नसीम शाह ने पीएसएल के उद्घाटन मैच में मरियम नवाज पर विवादित पोस्ट किया था, जिसके बाद उनपर 2 साल का प्रतिबंध लगने वाला था. लेकिन मोहसिन नकवी ने स्टार खिलाड़ी को बचा लिया. इसका खुलासा पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया है.

विज्ञापन

Naseem Shah Controversy: नसीम शाह इन दिनों अपनी विवादित पोस्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने पाकिस्तान सुपर लीग के उद्घाटन मैच में पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज की आलोचना की थी, जिसके बाद काफी बवाल हो गया था. अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने खुलासा किया है कि नसीम शाह का करियर मोहसिन नकवी ने बचाया. उनपर 2 साल का प्रतिबंध लगने वाला था. हालांकि पीसीबी ने उनपर केवल 72 हजार अमेरिकी डॉलर का जुर्माना ठोका.

क्या है मामला?

पीएसएल के उद्घाटन मैच में मरियम नवाज पहुंची थीं. मरियम पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी और वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की भतीजी हैं. इसपर नसीम ने सोशल मीडिया पर मरियर की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि लॉर्ड्स में उसके साथ रानी जैसा व्यवहार क्यों किया जा रहा है?” नसीम ने मरियम के संदर्भ में यह पोस्ट किया था. हालांकि बाद में नसीम ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया.

बासित अली ने खोला राज

बासित अली ने अब खुलासा किया है कि नसीम शाह पर 2 साल का बैन लगने वाला था. लेकिन मोहसिन नकवी ने उन्हें बचा लिया. उन्होंने कहा “नसीम शाह बहुत भाग्यशाली हैं. जो अंदर की खबर है, मैं बता देता हूं – उन पर 2 साल की बंदी लगाने वाली थी. जो आप कमेटी की बात कर रहे हैं, उन्होंने ये कह दिया था. इसका श्रेय मोहसिन नकवी को जाता है. उनको मना कर दिया की नहीं, बंदी ना लगायें, आप ठीक कर दें – उसका भविष्य है. पैसा वो दे सकता है, लेकिन किसी के करियर से नहीं खेलना चाहिए. नसीम शाह बहुत भाग्यशाली हैं. मैं आपको अंदर की कहानी बताता हूं – जिस समिति का आप उल्लेख कर रहे हैं उसने पहले ही संकेत दिया था. बता दें कि नसीम शाह पाकिस्तान के लिए अब तक 20 टेस्ट, 34 वनडे और 37 टी-20 मैच खेल चुके हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: अय्यर vs गिल: IPL 2026 में PBKS और GT के बीच आज होगा महामुकाबला, देखें स्क्वाड, पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola