Champions Trophy 2025 Playing 11: हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का टूर्नामेंट खत्म हुआ है। टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब पर कब्जा किया। इस बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी पाकिस्तान के पास थी, लेकिन पाकिस्तान की टीम लीग मैचों में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, जिसके बाद पाकिस्तान क्रिकेट को जमकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। अब पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने चैंपियंस ट्रॉफी की बेस्ट प्लेइंग इलेवन को चुना है। जिसमें उन्होंने एक भी पाकिस्तान के खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है।
पाकिस्तान का एक भी खिलाड़ी नहीं शामिल
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कहा “मैंने वो प्लेइंग इलेवन बनाई है जो मुझे सही लगी है। मैंने दुबई में टीमों के प्रदर्शन को देखा, गद्दाफी में भी अच्छा हुआ। मैंने रोहित शर्मा को कप्तान चुना है। उन्होंने कप्तान के रूप में कमाल का प्रदर्शन किया और फाइनल में 76 रन की पारी खेलकर उन्होंने मैच को एकतरफा बना दिया था। मैं आईसीसी की प्लेइंग इलेवन पर नहीं जाना चाहता।”
ये भी पढ़ें:- इंग्लैंड दौरे पर कौन होगा टीम इंडिया का कप्तान? रोहित को लेकर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान
विराट के मुरीद हुए बासित अली
विराट कोहली का चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन रहा था। पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। भले ही फाइनल में कोहली फ्लॉप साबित हुए हो लेकिन नंबर-3 पर उनसे बेहतर बल्लेबाज कोई नहीं हैं। बासित अली ने कहा “नंबर-3 पर सिर्फ विराट कोहली ही हैं। वे बड़े कलाकार हैं उन्होंने कैसा क्रिकेट खेला है वो सिर्फ एक क्रिकेट खेलने वाला ही जानता है।”
ये भी पढ़ें:- ‘मेरा करियर बर्बाद हो गया…’ पूर्व क्रिकेटर ने लगाया भेदभाव का बड़ा आरोप
बासित अली द्वारा चुनी गई चैंपियंस ट्रॉफी के बेस्ट प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), रचिन रवींद्र, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वरुण चक्रवर्ती, मिचेल सेंटनर, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद शमी, मैट हेनरी।
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
6 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
7 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
7 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
8 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
9 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
9 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
10 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
11 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines