Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में शॉ को किसी भी टीम ने खरीदने में दिलचस्पी तक नहीं दिखाई। शॉ के करियर का ग्राफ बेहद तेजी से नीचे गिर रहा है। खराब फॉर्म के साथ-साथ बढ़ता वजन और फिटनेस को लेकर भी भारतीय बल्लेबाज की जमकर आलोचना हो रही है। हर कोई शॉ को खुद पर फोकस करने की सलाह दे रहा है। इस कड़ी में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली का भी बयान सामने आया है।
‘दूसरे कांबली मत बनो शॉ’
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए पृथ्वी शॉ को लेकर कहा, “पृथ्वी शॉ साहब अपने आप को सुधारो। आप इस समय अभी सिर्फ 23-24 साल के ही हैं। मेरे बेटे की उम्र के हो। क्रिकेट पर फोकस कीजिए। दूसरे विनोद कांबली मत बनो। मुझे दर्द होता है, क्योंकि आप एक क्रिकेटर हैं। आप हमारी फैमिली से हैं। खुद में सुधार करो मेरे बच्चे। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप आईपीएल ऑक्शन में अनसोल्ड रहे हैं। खुद पर विश्वास रखो। मैदान पर जाओ और दमदार प्रदर्शन करके दिखाओ। कड़ी मेहनत कभी भी खराब नहीं जाती है।” शॉ काफी लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।
सैयद मुश्ताक अली में भी फ्लॉप शॉ
पृथ्वी शॉ का बल्ला सैयद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी अब तक पूरी तरह से खामोश रहा है। शॉ शुरुआत तो अच्छी कर रहे हैं, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे हैं। शॉ ने टूर्नामेंट में खेले अब तक छह मैचों में सिर्फ 130 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से कोई अर्धशतक तक नहीं निकल सका है। इससे पहले भी खेले गए घरेलू मैचों में भी भारतीय बल्लेबाज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। खराब अनुशासन की वजह से शॉ को बीच में मुंबई की टीम से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया था। शॉ अपनी फिटनेस और वजन को भी मेंटेन रखने में नाकाम रहे हैं। सलामी बल्लेबाज ने भारतीय टीम की ओर से अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच साल 2021 में खेला था।
संबंधित खबरें
विजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
6 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
7 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
7 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
8 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
8 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
8 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
9 hrs agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
9 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines