'वो जाहिल लोग...', बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के बाद क्यों भड़क उठा ये पाकिस्तानी दिग्गज?

भारत और बांग्लादेश सीरीज के बीच पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी ने अपने देश को खरी खोटी सुनाई है। उन्होंने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधते हुए बड़ा बयान दिया है।

Basit Ali
विज्ञापन

IND vs BAN: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट मैच में 280 रनों से रौंद दिया। चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में चेपॉक के पिच क्यूरेटर ने संतुलित पिच तैयार की थी, जिसमें बल्लेबाजों के अलावा गेंदबाजों को भी मदद मिली। इस वजह से मुकाबले में कड़ी प्रतिस्पर्धा भी देखने को मिली। तीसरे दिन भारत की ओर से 2 शतक भी आए थे।

भारत ने बांग्लादेश को हराया, जिसके बाद पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी बासिल अली ने अच्छी पिच को उपलब्ध कराने के लिए पिच क्यूरेटर की प्रशंसा की। लेकिन इस दौरान वह अपने देश पर भड़क उठे।

विज्ञापन

अपने देश पर भड़क उठा ये दिग्गज

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए बासित ने कहा कि बुमराह ने इस मैच में 5 विकेट लिए, अश्विन ने 6, जडेजा ने 5, जबकि सिराज और आकाशदीप को 2-2 सफलता मिली। ये 20 विकेट का हिसाब है, गेंदबाजों ने सभी बॉक्स में अच्छा किया। टीम इंडिया ने 2 स्पिनरों को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। ये ध्यान में रखते हुए है कि गेंद स्पिन होगी और ऐसा हुआ। हमारे देश में वो कहते हैं कि पिच का कोई मूल्य नहीं है। वे जाहिल लोग हैं। अगर आप पिच को पढ़ लो तो 50 फीसदी समस्या हल हो जाती है।

बासित अली से पहले कामरान अकमल ने भी भारतीय टीम की तारीफ की थी और पीसीबी को बीसीसीआई से सीखने की हिदायत दी थी। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कोच और चयनकर्ता की भी तारीफ की थी।

विज्ञापन

भारत ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

चेन्नई में भारत ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। 92 साल के टेस्ट इतिहास में भारत ने अब 179 टेस्ट मैच जीत लिए हैं, जबकि उसे 178 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले भारत ने 178 मैच जीते और हारे थे। वहीं भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा मुकाबला 27 सितंबर से खेला जाएगा। मुकाबला कानपुर में खेला जाएगा। रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। टीम इंडिया ने बांग्लादेश सीरीज से पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टेस्ट सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ