Syed Mushtaq Ali Trophy 2024: क्रुणाल पांड्या की अगुवाई वाली बड़ौदा की टीम ने गुरुवार को इतिहास रच दिया है। टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ स्कोरबोर्ड पर 349 रन टांग डाले हैं। टीम ने गुरुवार को इंदौर में सिक्किम के खिलाफ 20 ओवर में पांच विकेट पर 349 रन बनाकर टी-20 क्रिकेट का हाईएस्ट स्कोर बनाया। इसके साथ ही टीम सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 300 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली पहली टीम बन गई।
यह भी पढ़ें: Junior Asia Cup 2024: फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा, खिताब की हैट्रिक जमाकर दिखाया दबदबा
बड़ौदा ने तोड़ा जिम्बाब्वे का रिकॉर्ड
इस फॉर्मेट में हाईएस्ट टीम का रिकार्ड अब तक जिम्बाब्वे के नाम था, जिसने इस साल अक्टूबर में जाम्बिया के खिलाफ 344 रन बनाए थे। सिक्किम के खिलाफ पिछले सीजन की उपविजेता टीम के लिए बल्लेबाज भानू पनिया ने सिर्फ 51 गेंदों पर 134 रन बना दिए। इसके अलावा अभिमन्यु सिंह, विष्णु सोलंकी और शिवालिक शर्मा ने भी फिफ्टी जड़ी। टूर्नामेंट में इससे पहले हाईएस्ट स्कोर पंजाब के नाम था, जिसने पिछले सीजन में आंध्र के खिलाफ 275 रन बनाए थे।
टी-20 क्रिकेट में सर्वोच्च टीम स्कोर
बड़ौदा 349/5 बनाम सिक्किम – 2024
जिम्बाब्वे 344/4 बनाम जाम्बिया – 2024
नेपाल 314/3 बनाम मंगोलिया – 2023
भारत 297/6 बनाम बांग्लादेश – 2024
भानू पानिया की पारी में शामिल रहे 15 छक्के
बड़ौदा की टीम के लिए 134 रन बनाने वाले पूनिया की पारी में 15 छक्के और पांच चौके शामिल रहे। उनके अलावा शिवालिक ने 17 गेंदों पर 55, अभिमन्यु ने 17 गेंदों पर 53 और विष्णु सोलंकी ने 16 गेंदों पर 50 रन और शाश्वत रावत ने 16 गेंदों पर 43 रन ठोक डाले। बड़ौदा की पारी के दौरान कुल 18 चौके और 37 छक्के जड़े, जिससे सिक्किम के गेंदबाजों के लिए यह मैच किसी बुरे सपने जैसा बन गया। इस साथ ही अब एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगने का भी नया रिकॉर्ड बन गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जिम्बाब्वे के नाम था, जिसने जाम्बिया के खिलाफ 27 छक्के जड़े थे।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: यशस्वी से स्लेज होने पर मिचेल स्टार्क ने दिया जवाब, पर्थ में स्पीड को लेकर मिला था ताना
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
17 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
17 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
1 hr agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
12 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
13 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines