Bangladesh vs Netherlands 1st T20I: नीदरलैंड की टीम इन दिनों बांग्लादेश के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच सिलहट में खेला गया, जिसमें मेजबान बांग्लादेश ने शानदार जीत हासिल करके 10 साल में पहली बार टी20 क्रिकेट में बड़ा कारनामा करके दिखाया है। इस मैच को बांग्लादेश ने 39 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली थी।
बांग्लादेश का टी20 में बड़ा कारनामा
इस मैच को बांग्लादेश ने 39 गेंद रहते हुए जीत लिया था। बांग्लादेश को घर पर टी20 मैच में 10 साल के बाद शेष रहती गेंद के हिसाब से बड़ी जीत हासिल की है। इससे पहले बांग्लादेश ने टी20 विश्व कप 2014 में अफगानिस्तान के खिलाफ शेष रहती गेंद के लिहाज से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी, तब बांग्लादेश ने मैच को 48 गेंद शेष रहते जीत लिया था।
बांग्लादेश ने 8 विकेट से जीता मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे। नीदरलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए तेजा ने सबसे ज्यादा 26 रनों की पारी खेली थी। बांग्लादेश की तरप से तस्कीन अहमद ने शानदार गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। तस्कीन अहमद ने गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इसके सैफ हसन ने 2 और मुस्ताफिजुर ने 1 विकेट हासिल किया था।
इसके बाद बांग्लादेश ने 137 रनों के आसान से लक्ष्य को 13.3 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। बांग्लादेश की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान लिटन दास ने 29 गेंदों पर सबसे ज्यादा 54 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान लिटन दास के बल्ले से 6 चौके और 2 छक्के निकले थे। वहीं सैफ हसन ने 19 गेंदों पर 36 रन बनाए थे। जिसके चलते बांग्लादेश ने मैच को 8 विकेट से जीत लिया था। बांग्लादेश ने अब सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब सीरीज का दूसरा मैच 1 सितंबर को खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025 से पहले पाकिस्तान को नहीं खली बाबर-रिजवान की कमी, UAE को 31 रनों से रौंदा
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
10 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
32 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
51 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines