BAN vs PAK: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 मई से ढाका में खेला जा रहा है. पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और 300 से अधिक रन स्कोर बोर्ड पर बना डाले. खास बात ये है कि बांग्लादेश के पास 6 विकेट शेष हैं. पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है. आइए एक नजर पहले दिन पर डालते हैं.
बांग्लादेश ने बनाए 301 रन
सलामी बल्लेबाज महमुदुल हुसैन और शादमान इस्लाम ने बांग्लादेश को खराब शुरुआत दिलाई. हसन ने 19 गेंदों में 8 रन बनाए और शादमान इस्लाम ने 30 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली. महमुदुल को शाहिन अफरीदी ने पवेलियन लौटाया, जबकि शादमान को हसन अली ने आउट किया.
इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे मोमिनुल हक ने 200 गेंदों में 91 रनों की शानदार पारी खेलकर पाकिस्तान को बैकफुट पर कर दिया. उनका साथ कप्तान नमजुल हुसैन शांतो ने भी दिया. उन्होंने 130 गेंदों में 101 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली.
नजमुल ने 12 चौके के अलावा 2 छक्के जड़े और वनडे स्टाइल में बैटिंग की. नजुमल 52.2 ओवर में मोहम्मद अब्बास की गेंद पर आउट हुए. इसके बाद मुश्फिकुर रहीम ने 104 गेंदों में 48 रनों की पारी खेली, जबकि लिटन दास के भी बल्ले से 35 गेंदों में 8 रन निकले. रहीम और लिटन दास क्रीज पर हैं और दूसरे दिन बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं. इस तरह बांग्लादेश ने पहले दिन 85 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 301 रन बना दिए.
पाकिस्तानी गेंजबाजी पर एक नजर
सलमान अली और नोमान आगा पाकिस्तान की ओर से सबसे महंगे साबित हुए. सलमान ने 6 ओवर में 25 रन खर्च किए, जबकि नोमान ने 20 ओवर में 80 रन खर्च 1 विकेट हासिल किया. इसके अलावा शाहिन अफरीदी ने 19 ओवर में 67 रन खर्च 1 विकेट, जबकि मोहम्मद अब्बास और हसन अली को भी 1-1 सफलता मिली.
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी के लिए न्यूजीलैंड का मास्टर प्लान तैयार, जैकब डफी ने दी चेतावनी
13 mins agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
33 mins agoरणजी में लगा विदेशी तड़का, दो मैच में अंपायरिंग करेंगे ऑस्ट्रेलियाई अंपायर
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे से इग्नोर होने के बाद सरफराज खान ने बल्ले से दिया जवाब
2 hrs agoदीप्ति जीवनजी ने जीता गोल्ड मेडल, 400 मीटर रेस में किया बड़ा कारनामा
2 hrs agoT20I सीरीज के लिए न्यूजीलैंड पहुंची टीम इंडिया, वैभव-भुवनेश्वर का लुक वायरल
3 hrs agoरोनाल्डो हुए सस्पेंड, 30 दिन तक पुर्तगाल के लिए नहीं खेल पाएंगे मैच
4 hrs agoIPL 2027 से पहले DC नहीं छोड़ रहे अक्षर पटेल, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
5 hrs agoप्रज्ञान ओझा ने खत्म किया विराट-गंभीर के बीच अनबन, BCCI ने दी थी जिम्मेदारी
6 hrs agoचार साल में बदल गया भारत का स्क्वाड, पिछले दौरे के 9 खिलाड़ी टीम से बाहर
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines