तंजीम हसन ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, ट्रेंट बोल्ड और अजंता मेंडिस जैसे गेंदबाजों को भी छोड़ा पीछे

Tanzim Hasan Record: नेपाल के खिलाफ तंजीम हसन की शानदार गेंदबाजी की दम पर बांग्लादेश ने सुपर 8 में जगह बना ली है। इस मैच में तंजीम हसन ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

Munawar Faruqui (2)

Tanzim Hasan Record: टी-20 वर्ल्ड कप के 37वें मैच में बांग्लादेश का सामना नेपाल से हुआ था। इस मैच में नेपाल ने 21 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत के साथ बांग्लादेश ने सुपर 8 में जगह बना ली है। इस मैच में बांग्लादेश के लिए हीरो तंजीम हसन बने हैं। उन्होंने 4 ओवर में 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए है। इस मैच में उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

विज्ञापन

तंजीम हसन ने बनाया ये रिकॉर्ड

विज्ञापन

इस मैच में तंजीम हसन ने सबसे ज्यादा डॉट गेंद करने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 21 गेंद उन्होंने डॉट गेंद फेंकी थी। ये टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार हुआ है। इसी के साथ वो एक टी-20 मैच में सबसे ज्यादा डॉट बॉल करने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका के ओटनिल बार्टमैन हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 20 डॉट बॉल फेंकी थी। जबकि तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड ट्रेंट बोल्ट हैं। उन्होंने युगांडा के खिलाफ 20 डॉट बॉल की थी। चौथे नंबर पर एक और कीवी गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन हैं। उन्होंने 20 डॉट बॉल डाली थी। जबकि इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर अजंता मेंडिस हैं। उन्होंने 2012 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 19 डॉट बॉल की थी।

विज्ञापन

बांग्लादेश के गेंदबाजों ने दिलाई जीत

विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ मैच में बांग्लादेश का कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका और पूरी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 106 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए नेपाल के बल्लेबाज बांग्लादेशी तेज गेंदबाजी के आगे पूरी तरह से बिखर गए। बांग्लादेश के लिए तंजीम ने 4, मुस्तफिजुर रहमान ने दो, और तस्कीन ने एक विकेट हासिल किया है। वहीं, शाकिब अल हसन ने भी 2 विकेट हासिल किए।

सुपर 8 में इन टीमों का सामना करेंगे बांग्लादेश

विज्ञापन

बांग्लादेश की टीम ने सुपर 8 में जगह बना ली है। अब बांग्लादेश को भारत, अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले खेलने हैं। बांग्लादेश का पहला मैच 20 जून को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ