रबाडा ने बांग्ला टाइगर्स के नाम दर्ज करवाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 23 साल पुराना जख्म हुआ ताजा

Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2 टेस्ट मैच की टेस्ट सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेल रही है। इस दौरान बांग्लादेश के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ।

BAN vs SA (1)

Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। पहला मैच 21 अक्टूबर से शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच में बांग्लादेश का बल्लेबाजी विभाग बुरी तरह फ्लॉप हो गया। टीम 106 रनों पर ही सिमट गई। अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने घातक गेंदबाजी से बांग्ला टीम की कमर तोड़ दी। इसके साथ ही बांग्लादेश के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया।

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

अफ्रीका की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश क्रिकेट टीम का कोई भी बल्लेबाज सर्वश्रेष्ठ पारी नहीं खेल सका। इसके साथ ही बांग्लादेश के नाम घर पर टेस्ट में 7वीं बार सबसे कम रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आखिरी बार टेस्ट में सबसे कम स्कोर 106 रनों का जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2021 में बनाया था। अब 23 साल बाद टीम ने अपना 7वां सबसे कम स्कोर खड़ा किया है।

विज्ञापन

घरेलू मैदान पर बांग्लादेश के लिए सबसे कम कुल स्कोर

87 Vs वेस्टइंडीज, ढाका, 2002
87 Vs पाकिस्तान, मीरपुर, 2021
91 Vs भारत, ढाका, 2000
102 Vs साउथ अफ्रीका, ढाका, 2003
106 Vs साउथ अफ्रीका, मीरपुर, 2024*
107 Vs जिम्बाब्वे, ढाका, 2001

रबाडा ने भी रचा इतिहास

इस मैच में प्रोटियाज टीम के घातक गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार स्पेल डाले। उन्होंने 11 ओवर में 26 रन खर्च कर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 300 विकेट भी पूरे कर लिए। वह 300 विकेट लेने के मामले में अफ्रीका के छठे गेंदबाज बने हैं। रबाडा ने 11,817 गेंदों में 300 विकेट लेने का कीर्तिमान रचा। वह सबसे कम गेंद फेंक कर 300 विकेट पूरा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज वकार युनिस के नाम था, जिन्होंने 300 विकेट पूरा करने के लिए 12,602 गेंदों की मदद ली थी।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ पुणे टेस्ट में केएल राहुल को मिलेगा मौका?

विज्ञापन

विज्ञापन

40.1 ओवर में सिमट गई बांग्लादेश

बांग्लादेश क्रिकेट टीम 40.1 ओवर में 106 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन महमुदल हसन ने 97 गेंदों में 30 रन बनाए थे। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज 30 का आंकड़ा नहीं छू पाया। चाय तक अफ्रीका 16 ओवर में 65/2 रन बना चुकी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ