टेस्ट सीरीज के लिए हुआ बांग्लादेश टीम का ऐलान, 37 साल का खिलाड़ी हुआ बाहर

Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 37 साल के सीनियर खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया है।

BAN vs WI

Bangladesh vs West Indies: बांग्लादेश क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज का दौरा करने वाली है, जहां पर टेस्ट सीरीज के अलावा वनडे और टी-20 सीरीज खेली जाएगी। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट सीरीज का ऐलान कर दिया है। लेकिन आगामी टेस्ट सीरीज के लिए टीम के अनुभवी खिलाड़ी मुश्फिकुर रहीम को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

मुश्फिकुर रहीम हुए बाहर

बोर्ड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए मुश्फिकुर रहीम को स्क्वाड में नहीं चुना है। उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज में चोट लगी थी। उनके अलावा जाकेर अली, तस्कीन अहमद और शोरफुल इस्लाम की टीम में वापसी हुई है। सीरीज का पहला मैच 22 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 30 दिसंबर से खेला जाना है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन को भी मौका नहीं दिया है।

विज्ञापन

हाल ही में भारत के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए शाकिब अल हसन ने टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था। लेकिन वह अपना आखिरी टेस्ट मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश में ही खेलना चाहते थे। लेकिन सुरक्षा कारणों से उन्हें टीम में मौका नहीं दिया गया। शाकिब बांग्लादेश में मर्डर के आरोपी हैं।

नजमुल को मिली कप्तानी

साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश ने अपनी पिछली टेस्ट सीरीज खेली थी। सीरीज में टीम को 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि नजमुल हुसैन शांतो इस दौरान टेस्ट से कप्तानी छोड़ना चाहते थे। लेकिन अब वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में उन्हे, बोर्ड ने कप्तानी का जिम्मा दिया है। वह आगामी टेस्ट सीरीज के लिए कप्तानी करने के लिए तैयार हो गए हैं।

विज्ञापन

वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम

नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक, महिदुल इस्लाम, लिटन दास (विकेटकीपर), जेकर अली, मेहदी हसन (उप कप्तान), ताइजुल इस्लाम, शोरफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, नाहिद राणा, हसन मुराद।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ