WI vs BAN: वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी, जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। फिलहाल बांग्लादेश 3 मैचों की वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेल रही है। 3 मैचों की खेली जाने वाली सीरीज का आगाज 15 दिसंबर से किया जाएगा।
इस खिलाड़ी को मिली कमान
3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास को कमान सौंपी गई है। टीम के नियामित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो इन दिनों चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में टीम की कमान लिटन दास को सौंपी गई है।
बांग्लादेश के लिए कैसा रहा दौरा?
बांग्लादेश क्रिकेट टीम 2 टेस्ट 3 वनडे और 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज दौरे पर है। 2 मैच की खेली गई टेस्ट सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 201 रनों से जीता, जबकि दूसरा मैच बांग्लादेश ने 101 रनों से अपने नाम किया और 2 मैच की खेली गई सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। वहीं वनडे सीरीज का पहला मैच वेस्टइंडीज ने 5 विकेट से अपने नाम किया, वहीं 3 मैच की होने वाली टी-20 सीरीज 15 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच खेली जाएगी।
टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की टीम
लिटन कुमार दास (कप्तान), सौम्या सरकार, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन एमोन, अफीफ हुसैन, मेहदी हसन मिराज, जेकर अली अनिक, शमीम हुसैन पटवारी, शेख महेदी हसन, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, हसन महमूद, रिपन मोंडोल।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिराज-हेड विवाद में कूदे हरभजन सिंह, आईसीसी पर ही खड़े कर दिए सवाल
संबंधित खबरें
LIVE: टीम इंडिया ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड को दिया पहले बल्लेबाजी का न्योता
55 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
8 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
9 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
9 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
10 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines