हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत में T20 WC 2026 खेलने से पीछे हटा बांग्लादेश, BCB ने किया बड़ा ऐलान

Bangladesh refuse to travel to India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बांग्लादेश के खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया, जिसके बाद अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत आने से मना कर दिया है.

विज्ञापन
मुस्ताफिजुर रहमान

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टी-20 विश्व कप 2026 खेला जाना है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. दुनिया के 20 देश इस प्रतियोगिता में खेलने वाले हैं. इसी बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है और अपनी टीम को टी-20 विश्व कप 2026 के लिए भारत भेजने से इनकार कर दिया है. दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए बीसीबी ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल को लेटर लिखा है. बांग्लादेश ने अपने सभी मैच श्रीलंका में आयोजितन करने के लिए आईसीसी को पत्र लिखा है.

ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!

बांग्लादेश का बड़ा फैसला

बीसीसबी की बैठक रविवार दोपहर को हुई थी, जिसमें 17 निदेशकों ने भाग लिया था. इसके बाद आईसीसी को पत्र लिखा गया है और कहा गया “भारत ने कहा कि वे एक खिलाड़ी को सुरक्षा प्रदान करने में असमर्थ हैं, तो वे पूरी टीम को सुरक्षा कैसे दे सकते हैं? हमें खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के अलावा अन्य बातों को भी ध्यान में रखते हुए निर्णय लेना पड़ा.

विज्ञापन

इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने एक बयान में कहा, “मौजूदा स्थिति का गहन आकलन करने और भारत में बांग्लादेशी दल की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के मद्देनजर तथा बांग्लादेश सरकार की सलाह पर विचार करते हुए, निदेशक मंडल ने यह निर्णय लिया है कि मौजूदा परिस्थितियों में बांग्लादेश राष्ट्रीय टीम टूर्नामेंट के लिए भारत नहीं जाएगी.

ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!

विज्ञापन

आईपीएल से किया गया था रिलीज

बता दें कि 3 जनवरी को बीसीसीआई ने केकेआर को निर्देश दिया था, जिसमें मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने की बात कही गई थी. इसके बाद केकेआर ने बांग्लादेश के खिलाड़ी को आईपीएल से रिलीज कर दिया. केकेआर ने मिनी ऑक्शन 2026 में ही रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में अपने दल का हिस्सा बनाया था. वह आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे बिकने वाले बांग्लादेशी खिलाड़ी बने थे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola