हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T-20 World Cup 2026 के लिए बांग्लादेश ने कटाया टिकट, इस देश को हराकर मारी धांसू एंट्री

Bangladesh Women T20 World Cup 2026: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने हाल ही में बड़ा ऐलान करते हुए अपना नाम मेंस टी-20 वर्ल्ड कप से वापस ले लिया था. हालांकि अब इसके बाद बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है.

विज्ञापन

Bangladesh Women T20 World Cup 2026: टी-20 मेंस वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया था. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका दे दिया है. अब बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. बांग्लादेश ने थाईलैंड को हराकर अपना टिकट पक्का कर लिया है. बांग्लादेश ने 39 रनों से बाजी मारी है और वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने का ऐलान कर दिया है.

39 रनों से मारी बाजी

वुमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के क्वालीफायर मुकाबले में 22 जनवरी को बांग्लादेश और थाईलैंड की भिड़ंत हुई. बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 165/8 रन बनाए थे. हालांकि बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. दिलारा अख्तर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. हालांकि इसके बाद सलामी विकेटकीपर बल्लेबाज जुऐरिया फर्दौस ने 45 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. इसके अलावा नंबर 4 पर शोभना मोस्तरी ने 42 गेंदों में 59 रन बनाए.

लक्ष्य का पीछा करते हुए थाईलैंड 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 126 रन ही बना पाई. थाईलैंड को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज सुवानन खियाटो बिना खाता खोले पवेलियन लौंटी. हालांकि इसके बाद नत्थाकन चंथम ने 41 गेंदों में 46 रन बनाए. वहीं, नारुएमोल चाईवाई ने चौथे नंबर पर 28 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. इस तरह टीम को 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

बांग्लादेश के अलावा, नीदरलैंड्स महिला टीम ने भी T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया है. नीदरलैंड्स महिला टीम पहली बार T20 वर्ल्ड कप में खेलेगी.

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचेंगी ये 4 टीमें, इरफान पठान ने कर डाली है बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

12 जून से शुरुआत

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से हो रही है, आखिरी मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेजबानी इंग्लैंड और वेल्स संयुक्त रूप से करेंगे. टूर्नामेंट में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर! 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola