हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

मैच फिक्सिंग की जांच के घेरे में आए 10 खिलाड़ी, प्रीमियर लीग पर उठे सवाल, मचा बवाल

Bangladesh Premier League: बांग्लादेश प्रीमियर लीग एक बार फिर से सवालों के घेरे में आ गई है। इस लीग में 10 खिलाड़ियों और 4 फ्रेंचाइजी मैच फिक्सिंग के आरोपों के बाद जांच के घेरे में हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Premier League

Bangladesh Premier League: बांग्लादेश प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग का मामला सामने आया है। जिसमें अब 10 खिलाड़ी और 4 फ्रेंचाइजी जांच के घेरे में आ गई है। इनमें से 6 खिलाड़ी बांग्लादेश की नेशनल टीम में खेल चुके हैं। जिसके बाद अब एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) बांग्लादेश प्रीमियर लीग के पिछले 8 मैचों की जांच कर रही है। द डेली स्टार की रिपोर्ट में ये फिक्सिंग का खुलासा हुआ है।

द डेली स्टार की रिपोर्ट में हुआ खुलासा

द डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक एंटी करप्शन यूनिट के रडार पर अब 10 खिलाड़ी हैं, जिसमें 6 नेशनल टीम के लिए खेल चुके हैं। इसके अलावा इनमें 2 अनकैप्ड और 2 विदेशी खिलाड़ियों का भी नाम सामने आ रहा है। गेंदाबाजों पर ज्यादा वाइड बोल, बल्लेबाजों पर धीमी बल्लेबाजी करने जैसे आरोप लगे हैं।

इन मैचों की होगी जांच

1. फॉर्च्यून बारिशाल बनाम राजशाही (6 जनवरी)
2. रंगपुर राइडर्स बनाम ढाका (7 जनवरी)
3. ढाका बनाम सिलहट (10 जनवरी)
4. राजशाही बनाम ढाका (12 जनवरी)
5. चटगांव बनाम सिलहट (13 जनवरी)
6. बारिशाल बनाम खुलना टाइगर्स (22 जनवरी)
7. चटगांव बनाम सिलहट (22 जनवरी)
8. राजशाही बनाम रंगपुर (23 जनवरी)।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: रिंकू सिंह की वापसी, इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता! टीम इंडिया की संभावित Playing 11

इन फ्रेंचाइजियों की होगी जांच

1. दरबार राजशाही
2.ढाका कैपिटल
3. सिलहट स्ट्राइकर्स
4. चटगांव किंग्स

विज्ञापन

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के एक अधिकारी ने द डेली स्टार को बताया, “यह बात बीसीबी के सीईओ निजामुद्दीन चौधरी और बीसीबी अध्यक्ष फारूक अहमद दोनों के ध्यान में लाई गई कि जब एसीयू अधिकारी टीम के साथ होते हैं, तो वे ठीक से कैसे काम कर सकते हैं, जब उनके खर्चों का ध्यान उन फ्रेंचाइजी द्वारा रखा जाता है। वे निश्चित रूप से पक्षपाती होंगे।”

ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: दिल्ली टीम में विराट की एंट्री पर नवदीप सैनी का बड़ा खुलासा, टीम में आया बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola