कानपुर टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की हुई खूब 'कुटाई', जानिए सोशल मीडिया पर दावे की सच्चाई

IND vs BAN: बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच में एक बांग्लादेशी फैन की पिटाई हुई है, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

IND vs BAN Bangladesh Fan

IND vs BAN Bangladesh Fan

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच कानपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया पहले गेंदबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को औसत शुरुआत मिली। हालांकि इस दौरान एक चौंकाने वाला मामला सामने आया। कानपुर में खेले जा रहे दूसरे मैच के दौरान एक बांग्लादेशी फैन की खूब पिटाई हुई है। ऐसा बांग्लादेशी फैन ने दावा किया है। इस घटना की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि इस मामले की सच्चाई क्या है आइए जानते हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेशी फैन की हुई पिटाई?

कानपुर टेस्ट मैच के दौरान बांग्लादेशी फैन की पिटाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि फैन कुर्सी पर बैठा हुआ है। इस दौरान इसकी हालत गंभीर नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर  दावा किया गया है कि कुछ भारतीय फैंस ने मिलकर इसकी खूब पिटाई की है। इस दौरान उसकी हालत भी पस्त हो गई है। चोटिल हुए इस बांग्लादेशी फैन को अस्पताल में भी भर्ती कराया गया है। तस्वीर में फैन की कुछ स्पोर्ट स्टाफ मदद भी कर रहे हैं। हालांकि इस मामले की सच्चाई कुछ और ही है।

विज्ञापन

फैन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद कहा कि मेरी तबियत स्टेडियम में काफी खराब हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। फैन ने इस दौरान अपनी पहचान भी बताई है।

इस मामले में कानपुर पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि इस बांग्लादेशी फैन का नाम टाइगर है। मैच के दौरान इस फैन की अचानक तबियत खराब हो गई। जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

पहले दिन का लेखा जोखा

बारिश की वजह से मैच को जल्द ही रोक दिया गया था। इसके बाद अंपायर ने पहले दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 35 ओवर में 107/3 रन बनाए थे। बांग्ला टाइगर्स की ओर से जाकिर हुसैन ने 24 गेंदों में 0 रन बनाए थे। जबकि शादमान इस्लाम ने 36 गेंदों में 24 रन बनाए थे। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी 57 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। बांग्लादेश की ओर से मोमिनुल हक 81 गेंद पर 40 रन बनाकर नाबाद हैं। जबकि मुश्फिकुर रहीम 13 गेंदों में 6 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। दूसरी ओर भारतीय गेंदबाज आकाशदीप ने 2 विकेट लिए, जबकि आर अश्विन को 1 सफलता मिली।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ