Bangladesh Liton Das House on Fire: बांग्लादेश के हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। शेख हसीना बांग्लादेश छोड़कर फिलहाल भारत में हैं, तो उधर पड़ोसी देश पर आर्मी का कब्जा हो चुका है। बीते कुछ दिनों से बांग्लादेश के छात्र पीएम शेख हसीना के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, अब ये विरोध प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि शेख हसीना को बांग्लादेश छोड़कर भागना पड़ा। वहीं अब उपद्रवियों का सामना बांग्लादेश के क्रिकेटरों को भी करना पड़ा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक बीते दिन उपद्रवियों ने बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा के घर को आग के हवाले कर दिया था। जिसके कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर भी सामने आए थे। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि एक और क्रिकेटर के घर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है।
लिटन दास के घर में लगाई आग
बांग्लादेश में अब क्रिकेटर भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। शेख हसीना के देश छोड़कर भाग जाने के बाद से अब तक दो क्रिकेटरो के घर जला दिए गए हैं। पहले पूर्व कप्तान मशरफे मुर्तजा और मौजूदा क्रिकेटर लिटन दास के घर को उपद्रवियों ने आग के हवाले कर दिया है।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश में बिगड़ रहे हालात, पूर्व कप्तान के घर में भी लगा दी आग; शेख हसीना से है खास नाता
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने दावा करते हुए पोस्ट शेयर की और उसपर लिखा ये बांग्लादेशी क्रिकेटर लिटन दास हैं। इस्लामवादियों ने उनके घर में आग लगा दी। बांग्लादेशी हिंदू खतरे में हैं। भारत सरकार को उन्हें आश्रय देना चाहिए।
लिटन दास का क्रिकेटर करियर
लिटन दास बांग्लादेश टीम के मौजूदा क्रिकेटर है। उन्होंने अभी तक बांग्लादेश के लिए 41 टेस्ट, 92 वनडे और 89 टी20 मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में लिटन के नाम 2461 रन दर्ज हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 16 अर्धशतक भी निकले हैं।
वहीं वनडे क्रिकेट में अभी तक लिटन ने 2563 रन बनाए हैं। वनडे में लिटन 5 शतक और 12 अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा टी20 में लिटन 1943 रन बना चुके हैं। टी20 लिटन के बल्ले से 11 अर्धशतक भी निकल चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympics 2024 Live: नीरज चोपड़ा की एंट्री, हॉकी टीम रचेगी इतिहास; पढ़ें पल-पल की अपडेट
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
2 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
23 mins agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
34 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
38 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
59 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines