हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आगामी टेस्ट मैच से पहले बांग्लादेश को बड़ा झटका, 216 विकेट लेने वाला खिलाड़ी हुआ बाहर

BAN vs SA: बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपने दल का ऐलान किया है। टीम में तस्कीन अहमद को मौका नहीं मिला है, जिन्होंने इंटरनेशनल मैच में 216 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

Bangladesh vs South  Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ बांग्लादेश क्रिकेट टीम घरेलू सरजमीं पर 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेल रही है। पहला मैच साउथ अफ्रीका ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। अब बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने दूसरे मैच के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है। बांग्लादेश ने अपने स्टार खिलाड़ी तस्कीन अहमद को स्क्वाड का हिस्सा नहीं बनाया है। तस्कीन अहमद पहला मुकाबला भी नहीं खेल सके थे। लेकिन वह स्क्वाड का हिस्सा थे। लेकिन आगामी मैच से उन्हें बाहर कर दिया गया है।

ऐसा रहा है करियर

बांग्लादेश के लिए 15 टेस्ट मैच में तस्कीन ने 15 टेस्ट मैच में 38 विकेट हासिल किए हैं। उनके अलावा 73 वनडे मैच में 103 विकेट झटके हैं, जबकि 70 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 75 विकेट झटके हैं। तस्कीन तीनों ही प्रारूप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के लिए अहम भूमिका निभाते हैं।

बांग्लादेश और अफ्रीका के बीच दूसरा मैच 29 अक्तूबर से खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान बांग्लादेश क्रिकेट टीम जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

विज्ञापन

पहले मैच में अफ्रीकी तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने शानदार खेल दिखाया था। उन्होंने पहली पारी में 3 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 6 विकेट हासिल किए थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वाड

नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक शौरभ, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमेर दास (विकेटकीपर), जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, नाहिद राणा , हसन मुराद, सैयद खालिद अहमद।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: पुणे टेस्ट में भारत पर मंडराया हार का खतरा, डरा रहा 7 साल पुराना रिकॉर्ड

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola