Bangladesh Cricket Board: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। दूसरा मैच 29 अक्टूबर से खेला जा रहा है। हालांकि इस बीच बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष नजमुल हसन सहित 11 निदेशकों को हटा दिया है। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
बीसीबी का बड़ा एक्शन!
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपने संविधान के मुताबिक लगातार तीन या उससे अधिक मीटिंग में भाग न लेने वाले 11 निदेशकों को हटा दिया है। इस लिस्ट में पूर्व अध्यक्ष नजमुल हसन और बांग्लादेश प्रीमियर लीग के अध्यक्ष शेख सोहेल का भी नाम शामिल है। बोर्ड ने ये कदम बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान उठाया है। दूसरा मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है।
इन 11 निदेशकों का कटा पत्ता
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने नजमुल हसन के अलावा मंजूर कादर, एजेएम नासिर उद्दीन, अनवारुल इस्लाम, शफीउल आलम चौधरी, इस्माइल हैदर मलिक, तनवीर अहमद, ओबेद निजाम, गाजी गुलाम मुर्तोजा और नजीब अहमद को हटा दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने तीन अन्य निदेशकों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं। तीन निदेशकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था, जिसमें नैमुर रहमान, खालिद महमूद और इनायत हुसैन सिराज का नाम शामिल है।
आपको बता दें कि बांग्लादेश में हाल ही में तख्तापलट हुआ था, जिसमें शेख हसीना की सरकार गिर गई थी। उन्हें देश भी छोड़ना पड़ा था। सरकार गिरने से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में कुल 25 निदेशक थे और 14 के जाने के बाद 10 निदेशक बचे हैं। एक निदेशक की अगस्त में मौत हो गई थी।
8 अगस्त को अंतरिम सरकार के शपथ लेने के दो सप्ताह बाद ही बीसीबी के निदेशकों ने नया बोर्ड अध्यक्ष चुना था, जिसमें बांग्लादेश के पूर्व कप्तान फारूक अहमद को नया अध्यक्ष चुना गया था।
फिलहाल बांग्लादेश क्रिकेट टीम दो मैच की खेली जा रही टेस्ट सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही है। टीम के नियामित कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टेस्ट सीरीज के दौरान रेड बॉल से कप्तानी छोड़ने की इच्छा जताई है। माना जा रहा है कि इस सीरीज के बाद बांग्लादेश को नया टेस्ट कप्तान मिलेगा।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: ऑक्शन में अंजान खिलाड़ियों की हो जाएगी चांदी, BCCI देने जा रहा बड़ी सौगात
संबंधित खबरें
स्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
33 mins agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
46 mins agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
58 mins ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
2 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
3 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines