आगामी सीरीज में इस दिग्गज को मिलेगा तगड़ा फेयरवेल! बोर्ड कर सकता है बड़ा फैसला

BCB: भारत के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान शाकिब अल हसन ने टी-20 प्रारूप से संन्यास लिया था। अब वह आगामी टेस्ट सीरीज में अपना आखिरी टेस्ट खेलने के लिए उतर सकते हैं।

Shakib Al Hasan (1)

Shakib Al Hasan: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई सीरीज में शाकिब अल हसन चर्चा में रहे थे। हालांकि इस दौरान इस दिग्गज खिलाड़ी ने सीरीज के दौरान ही टी-20 प्रारूप से संन्यास लेने का ऐलान किया था। अब माना जा रहा है कि बांग्लादेश की ओर से शाकिब घरेलू सरजमीं पर अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे। इस दौरान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शाकिब को तगड़ा फेयरवेल दे सकता है।

विज्ञापन

शाकिब को मिल सकता है फेयरवेल

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को एक अधिकारी ने कहा है कि बोर्ड जल्द साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए शाकिब को वापस लाने की तैयारी कर रहा है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि आप शाकिब पर उंगली नहीं उठा सकते उन्होंने अभी अभी चुवान जीता है। ऐसे में उन्हें भ्रष्टाचार के लिए दंडित नहीं किया जा सकता है।

विज्ञापन

इसके अलावा खेल सलाहकार आसिफ महमूद ने उम्मीद जताई है कि शाकिब को अपना अंतिम टेस्ट मैच खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने इस दौरान कहा कि शाकिब ने देश के लिए बहुत योगदान दिया है। शाकिब अपना अंतिम मैच घरेलू मैदान पर खेलना चाहते हैं इसलिए उन्हें मौका मिलना जरूरी है। शाकिब जल्द ही बीसीबी को अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए अपनी उपलब्धता दर्ज कराएंगे।

विज्ञापन

ऐसा रहा था शाकिब का प्रदर्शन

टीम इंडिया के खिलाफ शाकिब अल हसन का प्रदर्शन उमदा नहीं रहा था। उन्होंने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खासा कमाल नहीं किया। पहले टेस्ट मैच में उन्होंने 32 और 25 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में उन्हें कोई भी सफलता नहीं मिली। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 9 और 0 रन बनाए थे। हालांकि गेंदबाजी में उन्होंने 4 और 0 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन
20 साल तक किया प्रतिनिधित्व

शाकिब अल हसन ने बांग्लादेश के लिए साल 2006 में डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक बांग्लादेश के लिए 71 टेस्ट मैच में 4609 रन बनाने के अलावा 246 विकेट झटके थे। उनके अलावा 247 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 7570 रन बनाने के साथ 317 विकेट हासिल किए हैं। जबकि 129 टी-20 मैच में उन्होंने 2551 रन बनाए हैं और 149 विकेट हासिल किए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ